Bhilai Crime News: ई- रिक्शा पर बैठाकर भिलाई के कुछ होटलों में घुमाया। जब कस्टमर को पसंद नहीं आया तो उसे कृषि उपज मंडी ले गए। जहां मारपीट कर उसके गले से सोने की चेन झपट ले गए। मामले में पुलिस ने आरोपी रेशम सरदार उर्फ जगतार, हिरामन गोड़ उर्फ बाटू देवार और चोरी का सोना खरीदने वाला बलजीत सिंह उर्फ बब्बू को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।