उसकी बातों में आकर उन्होंने 1 लाख रुपए उसे दे दिया। समयावधि पूरा हुआ, तब वह अपनी रकम की मांग करने लगा। लेकिन आरोपी उन्हें नहीं दिया। इस बीच उसके पति की मौत हो गई। माया अग्रवाल के बार-बार मांग करने पर आरोपी टीकमचंद ने कर्नाटका बैंक का चेक थमा दिया। जब उन्होंने चेक को बैंक ऑफ इंडिया में आहरण के लिए लगाया। तब पता चला कि आरोपी के खाते पर अकाउंट ब्लाक हो गया है। अब उससे पैसे की मांग करती रही, आरोपी उन्हें घुमाता रहा। परेशान होकर माया अग्रवाल ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर आरोपी टीकम चंद सोनी के खिलाफ धारा 420 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।