8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दोस्त ही निकला कातिल! नाबालिग के साथ मिलकर युवक को चाकू से गोदा, फिर… इस बात पर हुआ था विवाद

Murder Case: छत्तीसगढ़ के भिलाई में शनिवार सुबह एक आरोपी ने नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर युवक को मार डाला।

3 min read
Google source verification
Bhilai Murder News

Bhilai Murder Case: भिलाई छावनी थाना क्षेत्र में एक युवक को चाकू मार कर मौत के घाट उतार दिया गया। नशेड़ियों ने युवक के शरीर पर चार-पांच जगह चाकू घोंप दिया, जिससे युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर वैशाली नगर और छावनी थाना की टीम पहुंची। पहले तो घटना को लेकर सीमा विवाद चला। अंतत: छावनी पुलिस ने मर्ग कायम किया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

छावनी थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर ने बताया कि यह घटना शनिवार को सुबह करीब 4.30 बजे रामनगर तालाब के पास की है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी ईडब्ल्यूएस निवासी रोहित सिंह पिता मोहन सिंह (24 वर्ष) बाइक पर सवार होकर रामनगर की ओर से घर जा रहा था। वह नशे में था। रामनगर तालाब के पास पैदल जा रहे आरोपी वैशाली नगर राजीव नगर विजय मार्कंण्डे और एक नाबालिग मिले। ये दोनों भी नशे में थे।

उनको देखकर रोहित सिंह ने कमेंट करते हुए ठीक से चलने के लिए कहा। इस पर विवाद होने लगा। पैदल जा रहे विजय मार्कंण्डे जेब से चाकू निकाला और रोहित पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। जब तक रोहित संभलता उसके शरीर पर चाकू के कई वार हो चुका था जिसके कारण वह उठ नहीं सका। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

आरोपियों को किया गिरफ्तार

छावनी थाना प्रभारी चंद्राकर ने बताया कि घटना वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है। रामनगर तालाब तक एरिया उनके क्षेत्र में आता है। हमें जैसे ही सूचना मिली, थाना क्षेत्र न देखकर पहले आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद भागने के फिराक में थे। एक आरोपी को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरे आरोपी को जामुल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़े: Bhilai Murder News: बड़े भाई ने छोटे भाई को दी खौफनाक मौत, भाभी पर रखता था गंदी नजर

दो घंटे तक चला सीमा विवाद

घटना की सूचना वैशाली नगर और छावनी दोनों थानों को मिली। वैशाली नगर टीआई ममता अली शर्मा ने बताया कि घटना उनके क्षेत्र में नहीं हुई है। रामनगर तालाबा छावनी थाना क्षेत्र में आता है। आरोपी को भी छावनी पुलिस ने पकड़ा है। छावनी थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर ने बताया कि रामनगर तालाब की एरिया में हमारी पेट्रोलिंग कभी नहीं गई। नजरी नक्शा बनाने पटवारी को बुलाया गया है, इससे स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। इसके पहले मामले में कार्रवाई करते हुए शव को पीएम के लिए भेजा गया। इधर दोनों आरोपियों को पेट्रोलिंग टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौपा गया।

छावनी क्षेत्र में लगातार दूसरी घटना

छावनी थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिन दहाड़े कटर से युवक पर हमला किया गया था। गर्दन के नीचे से पीठ को चीर दिया था। आरोपी विजय ने सिर पर चाकू मारा तो करीब 3 इंच गहरा घाव हो गया। इसके अलावा गला, पीठ, बाई आंख के पास चाकू मारा है। इसी तरह वैशाली नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को अल सुबह बाइक सवार को आरोपी ने तलवार लेकर दौड़ाया। बाइक सवार भाग खड़ा हुआ तो बाइक में तोड़फोड़ कर आग लगा दी।

घटना स्थल का मौका मुआयना किया। छावनी थाना क्षेत्र में घटना हुई है। सीमा विवाद की स्थिति स्पष्ट हो गई। छावनी में ही प्रकरण दर्ज किया गया। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।