Bhilai News: हुडको में करीब 80 लाख खर्च कर 2023 में नगर निगम भिलाई ने सड़कों का निर्माण करवाया। इसमें से कुछ सड़कें पहले से ही बेहतर थी। इसके बाद भी उन सड़कों का निर्माण किया गया। अब सालभर के भीतर यहां की सड़कें उधड़ने लगी है। लोग यहां से गुजरने में परेशानी महसूस कर रहे हैं। राहगीर उधड़ रही सड़कों की वजह से फिसल रहे हैं और बारिश का पानी यहां एकत्र हो रहा है।