2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आधी रात धुएं का कश ले रहे थे, पुलिस ने हुक्का बारों में मारा छापा तो मच गया हड़कंप, दो संचालकों के खिलाफ जुर्म दर्ज

सुपेला के होटल फ्लोरेट हिपस्टर कैफे और मोहन नगर गोल्डन सोशल बार में तम्बाकू प्रतिषेध अधिनियम का उल्लंघन करते पकड़े जाने पर दोनों के संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

less than 1 minute read
Google source verification

भिलाई

image

Dakshi Sahu

Aug 02, 2021

आधी रात धुएं का कश ले रहे थे, पुलिस ने हुक्का बारों में मारा छापा तो मच गया हड़कंप, दो संचालकों के खिलाफ जुर्म दर्ज

आधी रात धुएं का कश ले रहे थे, पुलिस ने हुक्का बारों में मारा छापा तो मच गया हड़कंप, दो संचालकों के खिलाफ जुर्म दर्ज

भिलाई. ट्विनसिटी के 20 से ज्यादा होटल, हुक्का बार, रेस्टोरेंट और कैफे में पुलिस ने दबिश दी। सुपेला के होटल फ्लोरेट हिपस्टर कैफे और मोहन नगर गोल्डन सोशल बार में तम्बाकू प्रतिषेध अधिनियम का उल्लंघन करते पकड़े जाने पर दोनों के संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहां तम्बाकू फ्लेवर परोसा जा रहा था। कमरा धुंआ से अटा हुआ था। पुलिस ने मौके से हुक्का इस्टूमेंट और तम्बाकू फ्लेवर के आइटम की जब्ती की। होटल फ्लोरेट हिपस्टर के संचालक जवाहर नगर निवासी सतविंदर सिंह और गोल्डन बार के संचालक रितेश मटरेजा के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। बाकी जगहों पर पुलिस को ताला लटका मिला। कई कैफे, हुक्का बारों में तम्बाकू युक्त फ्लेवर नहीं मिले।

बीस से ज्यादा हुक्का बारों में पुलिस ने दी दबिश
एसपी प्रशांत अग्रवाल ने नशे के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। शहर एएसपी संजय ध्रुव के नेतृत्व में शनिवार की रात 10 बजे अलग-अलग थाना की टीम बनाकर करीब 20 जगहों पर चेकिंग की गई। इस कार्रवाई को पुलिस ने बड़े ही गोपनीय तरीके से किया था। इसके बाद भी कई हुक्का बार संचालक ताला लगाकर भाग गए थे। पुलिस ने टीम ने स्मृति नगर, सुपेला, मोहन नगर, दुर्ग, पुलगांव इलाकों में संचालित 20 से अधिक हुक्का बार सेंटर पर दबिश दी।

गोल्डन बार में मिली अनियमितता
एएसपी शहर संयज धु्रव ने बताया कि 50 पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ शहर के 20 से अधिक हुक्का बारों में दबिश दी गई। जहां होटल फ्लोरेट हिपस्टर और गोल्डन बार में अनियमितता मिली। छत्तीसगढ़ धूम्रपान निषेध अधिनियम के तहत जुर्माना लगाते हुए वैधानिक कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अवैध तरीके से नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्ती जारी रहेगी।