
CG Suicide News: भिलाई माइल स्टोन स्कूल के 11 वीं के छात्र चुम्मन लाल साहू ने घर में फांसी लगा ली। बॉक्सिंग पंचिंग बैग के बेस्ट से फांसी का फंदा बनाया था। जब स्कूल की पैरेंट्स मीटिंग से पैरेट्स घर पहुंचे तब घटना का पता चला। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। स्मृति नगर पुलिस ने बताया कि जुनवानी पचरी पारा विनोबा नगर निवासी चुम्मन लाल साहू (16वर्ष) बायोलॉजी का छात्र था।
पिता शिव प्रकाश साहू एक स्कूल में माली का काम कर उसे पढ़ा रहे थे। वहीं मां सुरेखा साहू टेलरिंग का काम करती है। रविावर को माइल स्टोन स्कूल में पैरेट्स मीटिंग थी। चुम्मन के पैरेट्स मीटिंग में शामिल होने गए थे। टेस्ट परीक्षा में नंबर कुछ कम आए थे। 12 महीने की मंहगी फीस का बोझ उठाने वाले पिता को कम नम्बर आने पर थोड़ा ठीक नहीं लगा। उन्होंने घर पहुंचकर डांट लगा दी थी।
पुलिस के मुताबिक, विनोबा नगर जुनवानी के रहने वाले चुम्मन साहू ने खुदकुशी कर लिया। मृतक 11वीं कक्षा का छात्र था. घटना के दिन स्कूल में पैरेंट्स मीटिंग थी, जिसमें मृतक के पिता पिता गए थे। जहां छात्र का नंबर कम आने की जानकारी दी गई। पिता ने अपने बेटे चुम्मन साहू को नंबर कम आने की बात पर मोबाइल में गेम खेलने से मना करते हुए पढ़ाई में ध्यान देने को कहा। इसके बाद चुम्मन साहू खाना खाकर पढ़ाई करने ऊपर वाले कमरे में चल गया। देर रात होने पर पिता से चुम्मन को कॉल किया, लेकिन चुम्मन ने कॉल रिसीव नहीं किया। जब चुम्मन का बड़ा भाई उसे बुलाने के लिए ऊपर गया तो देखा कि चुम्मन ने सुसाइड कर लिया था।
चुम्मन के भाई के दोस्त ने बताया कि चुम्मन पढ़ाई में तेज था। पढ़ाई के साथ पशु प्रेम उसके जेहन में कूटकूट कर भरा था। मोहल्ले में किसी भी स्ट्रीट डॉग या मवेशी को चोट लग जाए, तो इसकी हिफाजत करता और डॉक्टरों को वह पहले बुलाता था। उनकी दवाई कराता था। चुम्मन का बड़ा भाई बाक्सिंग का शौकीन हैं। इसलिए उसने घर के ऊपर वाले कमरे में बाक्सिंग पंचिंग बैग लगा रखा था।
चुम्मन का बड़ा भाई बॉक्सिंग का शौकीन है। उसने ऊपर के कमरे में पंचिंग बैग बांध कर रखा था। वहीं पर पंचिंग ग्लब्स भी रखे हुए थे। पुलिस ने देखा कि पंचिंग बैग के बेल्ट से उसने फंदा बनाया और फिर उसमें झूल गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। किसी भी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
Updated on:
29 Jul 2024 01:05 pm
Published on:
29 Jul 2024 01:05 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
