CG News: छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले में नगर निगम भिलाई के राधिका नगर के मैत्री विहार कॉलोनी में नजूल और ईडब्ल्यूएस की टाउन एंड कंट्री प्लानिंग से अप्रुवल है। उस जमीन में लगातार भू-माफिया कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। 2022-23 में भी प्रयास किया गया था। तब शिकायत पर निगम ने कार्रवाई की थी।
इस बार फिर एक बार ईडब्ल्यूएस की जमीन पर हो रहे कब्जे के खिलाफ शिकायत की गई। तब नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और शनिवार को अवैध कब्जे के खिलाफ बेदखली की कार्यवाई की गई। राजस्व अधिकारी अजय शुक्ला के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
शिकायतकर्ता मदन सेन ने इस मामले में संभागायुक्त और नगर निगम, भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय से शिकायत की थी। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने मांग की है कि बार-बार कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। इस जमीन को निगम फेंसिंग लगाकर सुरक्षित करे, ताकि जमीन को कब्जा होने से बचाया जा सके। पूर्व में यहां आयुक्त ने बोर्ड लगाया था, जिसे गायब कर दिया गया। अब पुन: बोर्ड लगा दिया जाए।
Published on:
15 Jun 2025 03:28 pm