भिलाई के नागरिकों लिए अच्छी खबर है। शासन के विशेष पहल पर जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय सेक्टर 9 में डिलिवरी, दांत, आंख का इलाज अब आयुष्मान कार्ड से हो सकती है। आयुष्मान कार्ड हितग्राही के मोबाइल में दर्ज है, तो फोटो देखकर भी आयुष्मान कार्ड से इलाज हो सकेगा।