26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया, फिर दोस्तों को भी परोसने लगा, पढ़ें खबर

महिला का आपत्तिजनक वीडियो बना दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए आरोपी महिला का 500 रुपए में दोस्तों से सौदा करने लगा था।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 20 Dec 2017, 11:14 PM IST

Blackmailed by making porn videos, Physical abuse by creating objectionable video, Bhilai ASP

भिलाई. महिला का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया है। वहीं पीडि़त महिला ने थाना पहुंचकर पुलिस को अपनी आप बीती बताई। बताया कि बच्चों को जान से मार देने की धमकी देकर आरोपी चार सालों से क्रूरता के साथ दैहिक शोषण करता आ रहा था। दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए आरोपी उक्त महिला का ५०० रुपए में दोस्तों से सौदा करने लगा था। यह सब पीडि़ता बर्दाश्त नहीं कर पाई। आखिरकार महिला ने एसपी अमरेश मिश्रा से शिकायत की और आरोपी की क्रूरता को सामने रख दिया। आरोपी अब सलाखों के पीछे है। सुपेला पुलिस ने आरोपी अभिषेक गोंदडेकर के खिलाफ धारा ३७६, ३५० और ३२३ के तहत जुर्म दर्ज कर कार्रवाई की है।

यह है मामला
पीडि़ता ने भिलाई नगर कोतवाली में बुधवार को आप बीती बताई। पुलिस को बताया कि बुटीक चलाने के दौरान सेल्समैन अभिषेक से मुलाकात हुई। अभिषेक सेल्समैन होने के कारण दुकान में आता-जाता था। कारोबार अच्छा होने के कारण मुंबई से पर्चेसिंग करने लगी थी। अभिषेक मुंबई में नौकरी लगवाने की बात करता था। बुटीक में वह अक्सर आने लगा। इस बीच दोनों में दोस्ती हो गई। एक दिन दोपहर में वह घर आया। उसे चाय बनाकर दी। चाय में उसने कुछ मिला दिया, जिसे मुझे पिला दिया। इसी दिन उसने आपत्तिजनक वीडियो बनाया, तब से वह ब्लैकमेल करने लगा।

पति व बच्चों को जान से मारने की धमकी
पीडि़ता ने बताया कि आरोपी मेरे साथ दरिंदगी करने लगा। जबरदस्ती शराब भी पिला देता था। मारपीट कर मेरे दोनों हाथ को बांध देता था। विरोध करने पर दोनों बेटियों को जान से मारने की धमकी देता। कहता था कि तुम्हारे पति और बच्चे कहा हैं यह सब मुझे पता रहता है। इस खौफ में दैहिक शोषण को सहती रही।

सात माह पहले की थी शिकायत, पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया

उसने बताया कि मई २०१७ को सुपेला थाना में शिकायत करने पहुंची थी। पुलिस ने आरोपी को बुलाकर समझाया। आरोपी ने वीडियो और फोटो वापस करने की बात कही थी। इस दौरान उसकी बातों में आकर महिला वापस चली गई। आरोपी ने वीडियो और फोटो को वापस नहीं किया। फिर से रास्ता रोककर वही दोहराने लगा। सवाल यह उठता है कि पुलिस ने उसी दौरान इस मामले को गंभीरता से लिया होता तो शायद ऐसी नौबत नहीं आती।

पति ने दिया तलाक

आरोपी पति से नहीं मिलने पर मजबूर करने लगा। कहने लगा कि पति से तलाक नहीं लेने पर तुझे और दोनों बेटियों को मेरे दोस्त मौत के घाट उतार देगें। थाना में शिकायत की जानकारी होने पर पति ने जून २०१७ में तलाक दे दिया। बताया कि आरोपी युवक ने महिला के पास से चेक लेकर बैंक से करीब ७ लाख रुपए विड्रॉल करा लिया।

इस तरह से दी यातनाएं
बाहर खड़े होना और मार्केट नहीं जाने देता था। ९ बजे शॉप बंद करा देता था। घर पर शराब पिला देता था। फिर अनाचार करता था। निर्दयी बच्चों को फेंक देता था। कपड़े नहीं बदलने देता था। मकान का किराया नहीं पटाया। खर्च के लिए सौदा करने लगा। पांच दिन डोंगरगढ़ मंदिर में भूखी प्यासी रही।

इस तरह धमकी देता था
वीडियो और फोटो दिखाकर फेसबुक में डाल दूंगा। यू-ट्यूब में पोस्ट कर दूंगा। तेरे पति को जान से मार दूंगा। बच्चों की हत्या कर ऐसी जगह फेंकूंगा पता नहीं चलेगा।

एक बहन को दलदल से निकाला यही जन्म दिन का गिफ्ट
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने कहा कि मैने पहली बार जिंदा लाश को बोलते हुए देखा। आरोपी की यातना से इतनी डरी हुई थी कि उसके खिलाफ शिकायत नहीं कर रही थी। बोलती थी दरिंदा मुझे मार डालेगा। मुझे वहसी से बचा लीजिए। उसे भरोसा दिया और उसी से फोन कराकर उसे बुलाया। कोसानाला में जब उससे मिलने आया। मौके पर तैनात रक्षा टीम ने उसे दबोच लिया। आज एक बहन को दलदल से निकाला। यही मेरे आज का जन्मदिन का गिफ्ट है। बता दें कि बुधवार को एएशपी का बर्थ-डे था।

बड़ी खबरें

View All

भिलाई

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग