26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking : बीटेक पास युवा बन गए शराब माफिया, किश्त नहीं पटने वाले ट्रेक्टर को चोरी करके बेचते थे पार्ट्स

14 पेटी शराब जब्त किया है। दर्ज किए गए प्रकरणों में सुपेला, जामुल और अंजोरा पुलिस ने कुल 9 आरोपी को गिरफ्तार किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दुर्ग

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 20 Dec 2017, 2:07 PM IST

patrika

दुर्ग . क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऐसे मामला का खुलासा किया है जिसमें गिरोह फाइनेंस के ट्रेक्टर को बेचकर किश्त न पटाते हुए उसे चोरी कराने और फिर अन्य व्यक्ति को बेचने का कार्य करते थे। इस मामले में पुलिस ने गिरोह के सरगना कुलदीप अरोरा, उम्र 60 साल, रायपुर निवासी को गिरफ्तार किया है।

ट्रेक्टर का इंजन पहले बरामद हुआ

पुलिस अरोपियों से आगे के पूछताछ के लिए दो दिन का पुलिस रिमांड लेने का निर्णय लिया है। आरोपी के पास से ५ ट्रेक्टर इंजन, १६ केज विल, ४ नांगर जब्त किया है। इस मामले का खुलासा अंडा निवासी योगेश कुमार देशमुख की ट्रेक्टर चोरी के जांच के दौरान हुआ। पुलिस के मुताबिक चोरी किए गए ट्रेक्टर का इंजन पहले बरामद हुआ।

परत दर परत मामले का खुलासा हुआ

आगे के पार्ट्स को तलाश करते हुए पुलिस बालोद जा पहुंची। इस दौरान पुलिस ने ५ इंजन, केजविल व नांगर को देखते ही पहचान के लिए योगेश को बालोद बुलवाया था। इसके बाद परत दर परत मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने बताया कि कुछ अरसे पहले धमतरी में ट्रेक्टर चोर गिरोह पकड़ा गया था। इस गिरोह का सरगना कुलदीप अरोरा था।

बालोद फार्म हाउस को बनाया था गोदाम
पुलिस का कहना है कि आरोपी चोरी किए गए ट्रेक्टर को बालोद स्थित फार्म हाउस में ठिकाना लगाते थे। कुलदीप मिली भगत से ऐसे ट्रेक्टरों की चोरी कराता था जो फाइनेंस कराने क बाद किश्त नहीं पटा रहे थे। इसके बाद आरोपी चोरी वाले ट्रेक्टर को अन्य किसी व्यक्ति के नाम बेच देता था।

फाइनेंस कंपनी को भी चूना लगा रहे थे

जो ट्रेक्टर बिकता नहीं था उसके पार्ट्स को अलग-अलग बेचा जाता था। गिरोह के सदस्य न केवल चोरी कर रहे थे बल्कि थाने में ट्रेक्टर चोरी की रिपोर्ट लिखवाकर फाइनेंस कंपनी को भी चूना लगा रहे थे।

मध्यप्रदेश का शराब पकड़ाया
पुलिस ने तीन अलग-अलग प्रकरणों में 14 पेटी शराब जब्त किया है। दर्ज किए गए प्रकरणों में सुपेला, जामुल और अंजोरा पुलिस ने कुल 9 आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कीमत ४२ हजार होना बताया गया है। साथ ही १६ लाख की तीन चौपहिया वाहन भी जब्त किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मध्यप्रदेश से महाराष्ट्र में शराब बेचने के नाम पर गोरख धंधा लंबे समय से करते आ रहे हैं।

अब तक करोड़ों रुपए की शराब इधर से उधर कर चुके हैं। गिरफ्तार आरोपियों में मार्शल राजपूत व सतविंदर सिंह को आदतन शराब माफिया बताया गया है। इस गिरोह में हाल ही में जुड़े बोरसी निवासी अमित मिश्रा व रोहित कुमार बावरी को बीटेक का छात्र होना बताया जा रहा है। पुलिस ने जब्त गाडिय़ों को राजसात की कार्रवाई कर रही है।