1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्रेकिंग : बीएसपी अस्पताल सेक्टर-09 के बिजली केबल में लगी आग, बड़ा हादसा टला

भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा सेक्टर-09 में संचालित पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र में बिजली सप्लाई केबल में अचानक आग लग गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 3 Jul 2018, 10:34 AM IST

SAIL BSP

ब्रेकिंग :बीएसपी अस्पताल के बिजली केबल में लगी आग, बड़ा हादसा टला

भिलाई. भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा सेक्टर-09 में संचालित पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र में बिजली सप्लाई केबल में अचानक आग लग गई। आग लगने से जहां अस्पताल में अफरी-तफरी का माहौल रहा वहीं बड़ा हादसा टल गया। इस आगजनी से जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन अस्पताल की कई आवश्यक सुविधाएं और कुछ वार्डो की व्यवस्था चौपट हो गई है। अस्पताल एवं संयंत्र प्रबधन की ओर से आगजनी के बाद बिजली सप्लाई को बहाल करने तेज गति से मरम्मत का काम शुरु कर दिया गया है।

11केवी केबल में मंगलवार की तड़के आग लग गई
जानकारी के अनुसार बीएसपी सेक्टर 9 अस्पताल में बिजली सप्लाई वाली 11केवी केबल में मंगलवार की तड़के आग लग गई। आग लगते ही बिजली सप्लाई बंद हो गई और पूरे अस्पताल में अंधेरा छा गया। दुर्घटना होते ही अंधेरा छा जाने से अस्पताल प्रबंधन को भी समझ में नहीं आया कि क्या हो गया। बाद में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बिजली सप्लाई सब-स्टेशन पर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। अस्पताल प्रबंधन को आगजनी की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड बुलानी पडी। फायरमैन की सहायता से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। इससे संभावित बड़ी क्षति और किसी जानमाल को नुक्सान नहीं हुआ। समाचार के लिखे जाने तक प्रबंधन सुधार कार्य में लगा हुआ है।

अस्पताल के बर्न यूनिट के सामने
घटना मंगलवार की तड़के 3 बजे की बताई गई है। अस्पताल के बर्न यूनिट के सामने इलेवन केवी केबल में अचानक शर्ट सर्किट हुआ। शार्ट सर्किट होते ही केबल के प्लास्टि कबर धू-धू जलने लगे और तेजी से भड़क गई। तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचर दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। वहीं आगजनी के बाद बीएसपी का इलेक्ट्रिकल विभाग मेंटेनेंस में जुटा हआ है।

मरीजों को हुई परेशानी
बिजली गुल होते ही सबसे ज्यादा परेशावी वार्जो में भर्ती मरीजों को हुई। उमस भरी गर्मी में बिना पंखे एसी के काम चलाना पड़ा। वहीं वार्डो में अंधेरा पसरा रहा। मेंटेनेंस में यदि ज्यादा समय लगा तो रोज होने वाले ऑपरेशन पर विपरीत असर पड़ सकता है। हॉलाकि प्रबंधन ने दावा किया है जल्द की बिजली की सप्लाई व्यवस्था बहला कर दी जाएगी।