31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिग ब्रेकिग : दुर्ग लोकसभा से कांग्रेस ने प्रतिमा चंद्राकर पर लगाया दांव, जानिए इनसे जुड़ी 10 बातें

देर शाम कांग्रेस की ओर से जारी अंतिम सूची में दुर्ग लोकसभा से प्रतिमा चंद्राकर और कोरबा लोकसभा से छत्तीसगढ़ के विधान सभा अध्यक्ष चरणदास महंत की पत्नी ज्योत्सना मंहत के नाम पर मुहर लगाई है। अब दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में दो ओबीसी प्रत्याशियों के बीच रोचक मुकाबला होगा।

less than 1 minute read
Google source verification
loksabha Cg 2019

बिग ब्रेकिग : दुर्ग लोकसभा से कांग्रेस ने प्रतिमा चंद्राकर पर लगाया दांव, जानिए इनसे जुड़ी 10 बातें

भिलाई@Patrika. प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दुर्ग लोकसभा सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्रकार पर दांव लगाया है। देर शाम कांग्रेस की ओर से जारी अंतिम सूची में दुर्ग लोकसभा से प्रतिमा चंद्राकर और कोरबा लोकसभा से छत्तीसगढ़ के विधान सभा अध्यक्ष चरणदास महंत की पत्नी ज्योत्सना मंहत के नाम पर मुहर लगाई है। अब दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में दो ओबीसी प्रत्याशियों के बीच रोचक मुकाबला होगा।

दोनों राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी ने जातिवाद के आधार पर कुर्मी समाज के प्रत्याशियों को मंैदान में उतारा है। प्रत्याशियों की दौड़ में शामिल वर्तमान सांसद और छत्तीसगढ़ के राज्य गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के बेटे जितेंद्र साहू के नाम पर विराम लग गया है।

दुर्ग लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी
1. प्रतिमा चन्दरकर
2. पिता - स्व. वासुदेव चन्द्राकर, पूर्व विधायक, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण 27 वर्ष
माता - बुधनीन बाई
3. पति - रामस्वरूप चन्द्राकर
4. नाना - स्व चंदूलाल चन्द्राकर पूर्व सांसद व केंद्रीय मंत्री
5. जन्मतिथि 8 मार्च 1958
6.स्थायी पता - ग्राम भनसूली,तहसील- पाटन, जिला दुर्ग
7. वर्तमान पता - प्रतिरूप, जैन मंदिर के पास, मालवीय नगर,दुर्ग
8. शिक्षा - मैट्रिक
9. व्यवसाय - खेती किसानी
10. एक बार दुर्ग जिला पंचायत सदस्य
11. विधायक खेरथा विधानसभा 1998 से 2003(बाल मुकुंद देवांगन)
12. विधायक दुर्ग ग्रामीण 2008 से 2013 ( प्रीतपाल बेलचंदन)
13. दो बार हारे है चुनाव 2003 में बालमुकुंद देवांगन से। 2013 में रमशीला साहू से पराजय का सामना करना पड़ा।