CG BSP Pension: छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) पीएफ ट्रस्ट ने हायर पेंशन के लिए उच्च न्यायालय, बिलासपुर में परिवाद दायर किया है। स्टील एक्जक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया (सेफी) चेयरमैन नरेंद्र कुमार बंछोर ने यह उमीद जताई है कि सेल के सभी इकाईयों के पीएफ ट्रस्ट, ईपीएस-95 हायर पेंशन के लिए सदस्यों को पात्र नहीं माना गया है। वहां भी अपने सदस्यों को न्याय दिलाने के लिए शीघ्र न्यायालय के शरण में जाएंगे।