6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेत में मिली युवक की जली हुई लाश, हत्या कर जलाए जाने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

CG Murder Case: ब्लाक मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर मोहारा चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम सहसपुर के रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के पीछे खेत में रखे पैरावट में एक अज्ञात युवक की जली हुई लाश है। जली लासस मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की हत्या कर शव का जलाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Shrishti Singh

•

Updated: 13 Mar 2024, 2:35 PM IST

rajnandgaon.jpg

Dongargarh News: मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम गांव के अंकालु कवर अपने खेत के आसपास बहुत सारे पक्षी झूमते देखा। उसने इस दृश्य को गांव के दो लोगों को बताकर सुबह खेत में जाने की बात कही। मंगलवार को सुबह ग्रामीण जब खेत में जाकर देखे तो पैरावट में एक जला हुआ सिर दिखा। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी मोहारा चौकी पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें: रायपुर की Google गर्ल.. 95 सेकेंड में बता दिया 51 देशों की राजधानी के नाम, इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज

पूरी तरह जल चुका है शव, डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी

चौकी प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंच मौके का मुआयना किया। इस दौरान पैरावट में एक युवक की पूरी जली हुई लाश मिली। मृतक का पूरा शरीर बुरी तरह जल गई है सिर कुछ बचा हुआ है, लेकिन पहचान नहीं आ रहा है। पुलिस ने घटना का विवेचना के लिए दुर्ग से फोरेसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम के एक्सपर्ट की सहायता से पूरे मामले की विवेचना चल रही है । बचे हुए शरीर के अंश को इकट्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वही इस पूरे मामले में दुर्ग से आई फॉरेंसिक टीम ने चर्चा में बताया कि 10 दिन पुरानी इस जली हुई लाश में शरीर के कुछ हड्डी छोड़ कुछ नहीं बचा है।

शरीर के जो छुटपुट जले हुए अंश मिले हैं, उन्हें इकट्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हत्या है या आत्महत्या अभी स्पष्ट नहीं है। अब डीएनए टेस्ट के बाद ही पता चल पाएगा कि लाश किसकी है।

यह भी पढ़ें: नौकरी से निकाला भी नहीं गया, सैलरी भी नहीं दे रहे थे, परेशान होकर युवक ने लगाई फांसी

दस दिन पहले ही हो गया था लापता

स्थानीय ग्रामीणों की माने तो 10 दिन पहले गांव से सुकालू कवर पिता सोमनाथ उम्र 40 वर्ष हैदराबाद कमाने के लिए निकला था , लेकिन जिस ठेकेदार के पास वह जाने निकला था वहां अब तक नहीं पहुंचा और ना ही उस दिन से उनके परिवार का उनसे संपर्क हो पा रहा है। ग्रामीणों की माने तो सुकालू कवर का एक पुत्र हैदराबाद में काम कर रहा है। वहीं दूसरा पुत्र गांव में ही अपने माँ के साथ रहता है।