5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चुनाव से पहले मिला कैश, चेकिंग के दौरान कार से मिले 9.50 लाख, जांच में जुटी पुलिस

Chhattisgarh Hindi News : छावनी थाना अंर्तगत पावर हाउस चौक पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर पुलिस ने तलाशी ली। कार में 9 लाख 50 हजार रुपए मिले।

less than 1 minute read
Google source verification
चुनाव से पहले मिला कैश, चेकिंग के दौरान कार से मिले 9.50 लाख, जांच में जुटी पुलिस

चुनाव से पहले मिला कैश, चेकिंग के दौरान कार से मिले 9.50 लाख, जांच में जुटी पुलिस

भिलाई. छावनी थाना अंर्तगत पावर हाउस चौक पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर पुलिस ने तलाशी ली। कार में 9 लाख 50 हजार रुपए मिले। मौके पर रकम का दस्तावेज नहीं दिखाने पर पुुलिस ने पैसे को जब्त कर लिया। पुलिस ने इसकी सूचना आयकर विभाग को भी दी है।

यह भी पढें : 815 लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन, विधायक संतराम ने किया गमछा पहनाकर स्वागत, देखें वीडियो

टीआई नवीमोनिका पांडेय ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए छावनी क्षेत्र में वाहन चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान कार सीजी-07 बीआर 6099 में सवार चालक संदिग्ध प्रतीत हुआ। उसकी कार को रोक कर चेकिंग की गई तो डिक्की से 9 लाख 50 हजार रुपए मिले। कार में बठे व्यक्ति ने अपना नाम वैशाली नगर निवासी दिनकर बासोटिया बताया।

यह भी पढें : रायगढ़ में पीएम मोदी ने किया रोड शो... लगे बदलबो, बदलबो का नारा, देखें वीडियो

खुद को स्टील ट्रेडिंग कंपनी का संचालक बताया। पैसे के दस्तावेज के बारे में जानकारी मांगी गई। मौके पर नहीं दिखा सका। पैसे के बार में ट्रांजेक्शन भी नहीं दिखा पाया। अब दिनकर कभी सीए तो कभी अन्य दस्तावेज लेकर थाना का चक्कर लगा रहे है। रकम के बारे में डिटेल प्रस्तुत नहीं कर सका।

यह भी पढें : खून की प्यासी हुईं सड़क, बिलासपुर में 2 की मौत, पसरा मातम

चुनाव के देखते हुए 50 हजार से अधिक रकम साथ में लेकर चलना वर्जित है। उससे अधिक रकम लेकर पकड़ाने पर उसकी पूरी जानकारी देना होगा। उक्त व्यकित रकम के बारे में जानरकारी नहीं दे सका। इस लिए धारा 102 के तहत रकम को जब्त कर आयकर विभाग को जानकारी दी गई है।

आशीष बंछोरसीएसपी छावनी