25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Crime News: मैं तुम्हें जान से मार दूंगा… कहकर पार्षद पुत्र ने इंजीनियर से की धक्का-मुक्की, फिर… जानें पूरा मामला

Bhilai Crime News: भिलाई जिले में पार्षद पुत्र की दबंगई देने को मिली है। जहां वे अपने दोस्त के साथ इंजीनियर के टेबल पर रखी फाइल को फाड़ दिया। धक्का-मुक्की करते हुए गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 1 Sep 2024, 3:17 PM IST

cg Crime news

CG Crime News: भिलाई नगर निगम कार्यालय भिलाई में कांग्रेस की महिला पार्षद के बेटे और उसके दोस्त ने दबंगई दिखाते हुए सब इंजीनियर के टेबल पर रखी फाइल को फाड़ दिया। धक्का-मुक्की करते हुए गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी रोबिन सिंह और उसके दोस्त भास्कर दुबे के खिलाफ धारा 296, 351(2), 221,132 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी रोबिन सिंह पार्षद का पुत्र है।

भिलाई नगर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नीता सिंह ने बताया कि नेहरु नगर ईस्ट एफ-3 निवासी सेक्टर-6 जोन-प्रभारी सहायक अभियंता दीपक देवांगन (29 वर्ष) 30 अगस्त दोपहर करीब 2.40 बजे कार्यालय में थे। उसी समय आरोपी रोबिन सिंह और भास्कर दुबे पहुंचे और कार्यालय में घुस गए। अश्लील गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। दबंगई इतना दिखाई कि टेबल पर रखी सरकारी फाइल को फाड़ दिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बांधा डालने का मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े: CG Fraud News: एफसीआई में नौकरी लगाने का झांसा, आरोपी ने ऐंठे 36 लाख रुपए फिर… जानिए पूरा मामला

यह है मामला

पुलिस ने बताया कि सेक्टर-10 में चबूतरा की मरम्मत में खर्च हुई राशि को लेकर विवाद हुआ। ठेकेदार और रोबिन व भास्कर ने मिलकर आपस में चर्चा की। इसके बाद रोबिन और भास्कर पहुंचे और इंजीनियर से कहा कि मरम्मत में खर्च राशि ठेकेदार से दिलाए। इंजीनियर ने हाथ खड़े कर दिए और कहा कि ठेकेदार ही देगा। इस बात पर दादागिरी करते हुए अश्लील गाली गलौज की। धक्का मुक्की करते हुए इंजीनियर का गिरेबान पकड़कर जान से मारने की धमकी दी। टेबल पर रखी फाइल को फाड़ दिया।