जिन विद्यार्थियों को काउंसलिंग के द्वितीय चरण में सीट अलॉट हो गई हैं, अब उन्हें 30 अगस्त से 3 सितंबर के बीच कॉलेज पहुंचकर एडमिशन लेना होगा। इसके बाद तकनीकी शिक्षा संचालनालय संस्था स्तर पर प्रवेश 9 सितंबर से शुरू कराएगा। पंजीयन के लिए 9 और 10 सितंबर यानी सिर्फ दो दिन मिलेंगे। जो विद्यार्थी संस्था स्तर की काउंसलिंग में शामिल होंगे, उनकी मेरिट सूची का प्रकाशन 12 सितंबर को होगा।