8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Election 2023 : भाजपा प्रत्याशी ललित और डोमन लाल को नोटिस, चुनाव प्रचार के बहाने कर रहे थे ये काम

CG Election 2023 : चुनाव प्रचार के बहाने 12 हजार सालाना लाभ के प्रस्तावित योजना महतारी वंदन का महिलाओं से फार्म भरवाए जाने का खुलासा हुआ है।

2 min read
Google source verification
भाजपा प्रत्याशी ललित और डोमन लाल को नोटिस

भाजपा प्रत्याशी ललित और डोमन लाल को नोटिस

दुर्ग। cg election 2023 : चुनाव प्रचार के बहाने 12 हजार सालाना लाभ के प्रस्तावित योजना महतारी वंदन का महिलाओं से फार्म भरवाए जाने का खुलासा हुआ है। इस पर दुर्ग ग्रामीण के भाजपा प्रत्याशी ललित चंद्राकर और अहिवारा के भाजपा प्रत्याशी डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को कारण बताओ नोटिस थमाया गया है। संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर्स ने इसे आचार संहिता का घोर उल्लंघन करार देते हुए प्रत्याशियों से जवाब मांगा है।

यह भी पढ़ें : पत्रिका साक्षात्कार : भाजपा के पास स्थानीय नेता नहीं, इसलिए हैं मोदी के भरोसे

विधानसभा चुनाव के लिए इस समय जिले में आदर्श आचार संहिता लगा हुआ है। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक आचार संहिता के बीच दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी द्वारा महतारी वंदन योजना के तहत ग्राम पंचायत खोपली व थनौद में ग्रामीणों को लाभ देने का हलावा देकर फार्म भराया गया है। इसी प्रकार अहिवारा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी द्वारा छत्तीसगढ़ की घोषणा पत्र के बिन्दु महतारी वंदन योजना के महिलाओ से फार्म भरवाए जाने की बात सामने आई है।

फार्म में भाजपा पार्टी का चुनाव चिन्ह के साथ मोदी की गारंटी, महतारी वंदन योजना हर विवाहित महिला को हर महीना मिलेगा एक हजार रूपए, फार्म संख्या, दिनांक, आवेदिका का नाम, पति का नाम, संपर्क नम्बर, विधानसभा चुनाव के लिए इस समय जिले में आदर्श आचार संहिता लगा हुआ है। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक आचार संहिता के बीच दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी द्वारा महतारी वंदन योजना के तहत ग्राम पंचायत खोपली व थनौद में ग्रामीणों को लाभ देने का हलावा देकर फार्म भराया गया है।

यह भी पढ़ें : बड़ी कामयाबी: शारजाह से लाया जा रहा लिक्विड फॉर्म में 48 लाख का सोना एयरपोर्ट में पकड़ाया

इसी प्रकार अहिवारा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी द्वारा छत्तीसगढ़ की घोषणा पत्र के बिन्दु महतारी वंदन योजना के महिलाओ से फार्म भरवाए जाने की बात सामने आई है। फार्म में भाजपा पार्टी का चुनाव चिन्ह के साथ मोदी की गारंटी, महतारी वंदन योजना हर विवाहित महिला को हर महीना मिलेगा एक हजार रूपए, फार्म संख्या, दिनांक, आवेदिका का नाम, पति का नाम, संपर्क नम्बर, गांव/वार्ड, ब्लॉक/तहसील, जिला परिवार में विवाहित महिला की संख्या, आवेदिका का हस्ताक्षर, महतारी वंदन योजना हर विवाहित महिला को हर वर्ष मिलेगा 12 हजार रूपए आदि अंकित है। रिटर्निंग ऑफिसर्स ने कहा है कि यह प्रभावशील आदर्श आचार संहिता का घोर उल्लंघन है।