
CG Election 2025: दुर्ग नगर निगम सहित जिले के 7 नगरीय निकायों के चुनाव के लिए 22 जनवरी से नामांकन शुरू होगा। दुर्ग के महापौर के अलावा 60 वार्डों के पार्षदों के नामांकन की व्यवस्था कलेक्टोरेट में होगी। वहीं शेष निकायों के 6 अध्यक्षों और 94 पार्षदों के लिए नामांकन संबंधित मुख्यालयों में स्वीकार किए जाएंगे। इसके अलावा भिलाई निगम के 2 और रिसाली व अहिवारा के 1-1 वार्डों में उप चुनाव होगा। इन निकायों में इनके लिए नामांकन की व्यवस्था कराई गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश ने बताया कि 22 जनवरी की सुबह कलेक्ट्रेट में चुनावी अधिसूचना जारी की जाएगी। सुबह साढ़े 10 बजे अधिसूचना प्रकाशन के साथ ही नामांकन शुरू हो जाएगा। नामांकन पत्र 28 जनवरी को दोपहर 3 बजे तक दाखिल किए सकते हैं। नामांकन प्रतिदिन सुबह साढ़े 10 से 3 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। कलक्ट्रेट में नामांकन दाखिले के लिए 12-12 वार्डों के अनुसार अलग-अलग कक्ष तय किया गया है।
नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव के लिए शिकायत सेल का गठन किया गया है। कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 0788-2320601 है। कंट्रोल रूम का प्रभारी अधिकारी संयुक्त कलेक्टर लता युगल उर्वशा होंगी। इनके सहायक सुवर्षा राव सहायक ग्रेड-2 और रीतू राजपूत सहायक ग्रेड-2 कार्यालय कलेक्टर तथा सहायक ग्रेड-3 कृति रामटेके कार्यालय आदिवासी होंगे।
जिले में चुनावों को देखते हुए तीव्र संगीत व ध्वनि विस्तारक यंत्र के उपयोग पर रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक पूर्णत: प्रतिबंध किया गया है। कोई भी व्यक्ति वाहन से कोई ऐसा विद्युत हार्न नही बजाएगा जिससे सामान्य पैदल चलने वाले व्यक्ति घबरा जाएं। प्रतिबंध पर छूट चाहिए तो सक्षम अधिकारी से अनुमति लेनी होगी।
वार्ड 1 से 12 : कलेक्टोरेट कक्ष 31
नामांकन लेंगे : सहायक रिटर्निंग ऑफिसर - संयुक्त कलेक्टर हरवंश सिंह मिरी
वार्ड 13 से 24 : कक्ष क्रमांक 32
नामांकन लेंगे : सहायक रिटर्निंग ऑफिसर - संयुक्त कलेक्टर लता उर्वशा
वार्ड 25 से 36 : कक्ष क्रमांक 33
नामांकन लेंगे : सहायक रिटर्निंग आफिसर - संयुक्त संचालक दिवाकर राठौर
वार्ड 37 से 48 : कक्ष क्रमांक 29
नामांकन लेंगे : सहायक रिटर्निंग ऑफिसर - प्रबंधक तुषार त्रिपाठी
वार्ड 49 से 60 : कक्ष क्रमांक 20
नामांकन लेंगे : सहायक रिटर्निंग ऑफिसर - तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता
अध्यक्ष पद के लिए नामांकन लेंगें : रिटर्निंग ऑफिसर - सोनाल डेविड डिप्टी कलेक्टर
वार्ड 1 से 8नामांकन लेंगे : सहायक रिटर्निंग ऑफिसर - कविता पटेल नायब तहसीलदार
वार्ड 9 से 15 नामांकन लेंगे : सहायक रिटर्निंग ऑफिसर - ओंकार ठाकुर सीएमओ
अध्यक्ष पद के लिए नामांकन लेंगे : रिटर्निंग ऑफिसर - हितेश पिस्दा डिप्टी कलेक्टर
वार्ड 1 से 8 नामांकन लेंगे : सहायक रिटर्निंग ऑफिसर - ज्योत्सना कलिहारी नायब तहसीलदार
वार्ड 9 से 15 -नामांकन लेंगे : सहायक रिटर्निंग ऑफिसर - राजेंद्र नायक सीएमओ
अध्यक्ष पद के लिए नामांकन लेंगे : रिटर्निंग ऑफिसर - लवकेश ध्रुव डिप्टी कलेक्टर
वार्ड 1 से 8
नामांकन लेंगे : सहायक रिटर्निंग ऑफिसर - भूपेंद्र सिंह नायब तहसीलदार
वार्ड 9 से 15
नामांकन लेंगे : सहायक रिटर्निंग ऑफिसर - हेमंत वर्मा सीएमओ
नगर पालिका परिषद कुम्हारी
नगर पालिका परिषद अमलेश्वर
अध्यक्ष पद के लिए
नामांकन लेंगे : रिटर्निंग ऑफिसर - संयुक्त कलेक्टर महेश राजपूत
वार्ड 1 से 12 नामांकन लेंगे : सहायक रिटर्निंग ऑफिसर - तहसीलदार पवन ठाकुर
वार्ड 13 से 24 नामांकन लेंगे : सहायक रिटर्निंग ऑफिसर सीएमओ नेतराम चंद्राकर
नामांकन लेंगे : रिटर्निंग ऑफिसर - सिल्ली थामस संयुक्त कलेक्टर
वार्ड 1 से 8नामांकन लेंगे : सहायक रिटर्निंग ऑफिसर - राधेश्याम वर्मा तहसीलदार
वार्ड 9 से 15 नामांकन लेंगे : सहायक रिटर्निंग ऑफिसर - अंकुर पांडेय सीएमओ
वार्ड 1 से 18
नामांकन लेंगे : रिटर्निंग ऑफिसर - दशरथ सिंह राजपूत अपर कलेक्टर
वार्ड 1 से 9
नामांकन लेंगे : सहायक रिटर्निंग ऑफिसर - मनोज रस्तोगी तहसीलदार
वार्ड 10 से 18
नामांकन लेंगे : सहायक रिटर्निंग ऑफिसर - प्रीति गुप्ता सीएमओ
नगरीय निकायों के आम व उप निर्वाचन के दौरान निर्वाचन से संबंधित जानकारी के संकलन और सप्रेषण के लिए जिला कार्यालय में सूचना प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। जिसके प्रभारी अधिकारी सहायक सांयिकी अधिकारी रीना गजभिये मो. 9407770141 होंगे। सहायक प्रभारी अधिकारी नमिता पन्ना सहायक ग्रेड-2 मो 9907840646, शीतल साहू सहायक ग्रेड-3 मो. 7828345816 और झुमुक लाल यादव भृत्य मो. 9754765442 होंगे।
जिले के अंदर कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का घातक अस्त्र-शस्त्र यथा बन्दूक, राइफल, भाला, बल्लम, बरछा, लॉठी एवं अन्य प्रकार के घातक हथियार तथा विस्फोटक सामग्री लेकर किसी भी सार्वजनिक स्थान, आम सड़क, रास्ता, सार्वजनिक सभाओं, रैली, जूलूस एवं अन्य स्थानों पर नहीं चलेगा। कोई भी राजनीतिक या अभ्यर्थी सशस्त्र जुलूस नहीं निकालेगा और न ही आपत्तिजनक पोस्टर वितरित करेगा।
Published on:
22 Jan 2025 01:17 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
