22 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bhilai Municipal Corporation: बत्ती गुल मोबाइल टॉर्च चालू, दूसरों को सूर्यघर का पाठ पढ़ाने वाला भिलाई निगम खुद अंधेरे में

Bhilai Municipal : भिलाई नगर निगम पर 190 करोड़ रुपए से ज्यादा बिजली बिल बकाया होने पर CSPDCL ने 4 जोन कार्यालयों की बिजली काट दी। कर्मचारी मोबाइल टॉर्च की रोशनी में काम करते रहे।
2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Love Sonkar

Aug 22, 2026

Bhilai Municipal Corporation

भिलाई निगम में बत्ती गुल मोबाइल टॉर्च पर काम (photo patrika)

Bhilai electricity bill: सौर ऊर्जा अपनाने का संदेश देने वाला भिलाई नगर निगम शुक्रवार को खुद बिजली संकट में घिर गया। बकाया बिल जमा न करने पर सीएसपीडीसीएल ने निगम के चार जोन कार्यालयों की बिजली काट दी। सुबह करीब 11 बजे कनेक्शन काटे जाने के बाद जोन कार्यालयों में करीब पांच घंटे तक कामकाज प्रभावित रहा। कर्मचारियों को मोबाइल की रोशनी में लंबित काम निपटाने पड़े। शाम को निगम ने करीब 40 लाख रुपए का भुगतान किया, जिसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गई।

190 करोड़ से ज्यादा का बकाया

सीएसपीडीसीएल के अनुसार भिलाई नगर निगम पर बिजली बिल का 190 करोड़ रुपए से अधिक बकाया है। जोन कार्यालयों के बिल भी लंबे समय से लंबित थे। नोटिस के बावजूद भुगतान नहीं होने पर शुक्रवार को कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई। निगम ने तत्काल करीब 40 लाख रुपए जमा किए, जिसके बाद चारों जोन की बिजली बहाल कर दी गई।

कामकाज पर असर

बिजली बंद होने के बाद कार्यालयों में नियमित कामकाज प्रभावित हुआ। कम्प्यूटर और अन्य विद्युत उपकरण बंद हो गए। कर्मचारियों ने जरूरी और लंबित काम मोबाइल की रोशनी में पूरा करने की कोशिश की। करीब पांच घंटे बाद भुगतान होने पर व्यवस्था सामान्य हुई। जैसे ही मामला संज्ञान में आया, बिजली बिल जमा कर दिए गए हैं। बिजली व्यवस्था बहाल हो चुकी है।

40 लाख रुपए जमा करने के बाद बहाल हुई बिजली

कनेक्शन कटने की जानकारी मिलने के बाद निगम प्रशासन ने बकाया राशि के भुगतान की प्रक्रिया शुरू की। शाम तक निगम की ओर से करीब 40 लाख रुपए जमा किए गए। भुगतान के बाद सीएसपीडीसीएल ने चारों जोन कार्यालयों की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। बिजली आने के बाद कंप्यूटर और दूसरे विद्युत उपकरण दोबारा शुरू हुए और कार्यालयों का कामकाज सामान्य हो सका। निगम प्रशासन के अनुसार मामले की जानकारी मिलते ही आवश्यक भुगतान कराया गया।

नोटिस के बाद भी नहीं हुआ था भुगतान

सीएसपीडीसीएल के अधिकारियों ने बताया कि बिजली बिल का भुगतान करने के लिए निगम के संबंधित जोन कार्यालयों को पहले ही नोटिस दिया गया था। बकाया जमा नहीं होने के बाद नियमानुसार कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई। बिजली कंपनी के अनुसार यह कार्रवाई अचानक नहीं की गई थी। निगम को बकाया भुगतान के लिए समय और सूचना दी गई थी, लेकिन भुगतान नहीं होने के बाद बिजली आपूर्ति रोकनी पड़ी।

आयुक्त ने कहा- मामला संज्ञान में आते ही बिल जमा कराया

नगर निगम भिलाई की आयुक्त सुरुचि सिंह ने कहा कि जैसे ही बिजली कनेक्शन काटे जाने का मामला संज्ञान में आया, बिजली बिल जमा करा दिए गए। इसके बाद बिजली व्यवस्था बहाल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि फिलहाल कार्यालयों में बिजली आपूर्ति सामान्य है और कामकाज भी शुरू हो गया है।

बिजली कंपनी ने कहा- निर्देश के बाद काटे गए कनेक्शन

सीएसपीडीसीएल दुर्ग के ईई जे. जगन्नाथ प्रसाद ने बताया कि नगर निगम के जोन कार्यालयों को बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए पहले नोटिस दिया गया था। भुगतान नहीं होने पर शासन के निर्देशानुसार कनेक्शन काटे गए। उन्होंने बताया कि निगम की ओर से बिल का भुगतान किए जाने के बाद विद्युत व्यवस्था बहाल कर दी गई।