5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG EVM News 2024: मैं EVM हूं साहब, कोई मुझ पर भरोसा करता है, कोई शक, लेकिन जनता मेरे परिणाम को सर आंखों पर लेती है

CG EVM News 2024: दो शिटों में कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई जा रही है। यह व्यवस्था दुर्ग के अलावा बेमेतरा के स्ट्रॉग रूम में भी की गई है

2 min read
Google source verification
CG EVM News 2024: EVM in Strong room in cg

CG EVM News 2024: चुनावों में ईवीएम पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। इसके मद्देनजर गड़बड़ी जैसी किसी भी संभावना से बचने कांग्रेस नेता स्ट्रॉग रूम की निगरानी कर रहे हैं। इसके लिए दो शिटों में कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई जा रही है। यह व्यवस्था दुर्ग के अलावा बेमेतरा के स्ट्रॉग रूम में भी की गई है। दूसरी ओर भाजपा को अपनी सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। लिहाजा ऐसी कोई भी व्यवस्था नहीं की है।

CG EVM News 2024 Strong Room: लोकसभा चुनाव के मतदान के बाद ईवीएम स्ट्रॉग रूम में प्रशासन की सुरक्षा में रखी गई है। दुर्ग के छह विधानसभा के ईवीएम जुनवानी के श्री शंकराचार्य कॉलेज में बनाए गए स्ट्रॉग रूम में रखा गया है। वहीं - बेमेतरा जिले के तीन विधानसभा की मशीन वहां मंडी परिसर में बनाए गए स्ट्रॉग रूम में रखवाया गया है। दोनों की जगहों पर चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों अथवा उनके "एजेंटों, प्रेक्षकों और आला अधिकारियों की मौजूदगी में मशीनें रखकर स्ट्रॉग रूम को सील किया गया है। वहीं स्ट्रॉग रूम के बाहर 24 घंटे तीन लेयर में सुरक्षा के लिए फोर्स के जवान लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के 6 पोलिंग बूथों में EVM खराब, बीजेपी प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी ने किया मतदान

CG EVM News 2024: हर दिन चार कार्यकर्ताओं की ड्यूटी

कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू के चुनाव संचालन का काम देख रहे कांग्रेस नेता योगेंद्र शर्मा बंटी ने बताया कि स्ट्रॉग रूम की निगरानी के लिए हर दिन दो शिट में चार कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह बेमेतरा के स्ट्रॉग रूम में भी किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को बेहद बारीकी से निगरानी के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि मतगणना दिवस के इसी तरह कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई जाएगी।

भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल की ओर से व्यवस्थाओं को देख रहे जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेंद्र पाध्ये ने बताया कि उनकी पार्टी को प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। इसलिए किसी भी कार्यकर्ता को निगरानी के लिए नहीं लगाया गया है। इसके जगह प्रत्याशी अथवा उनके अभिकर्ता द्वारा समय समय पर आकस्मिक विजिट किया जाएगा।

अफसर भी कर रहे निगरानी

Chhattisgarh EVM News 2024: इधर प्रशासन ने स्ट्रॉग रूम को सील करने और लगाए गए सुरक्षा व्यवस्था से अलग अफसरों द्वारा निगरानी की व्यवस्था की गई है। इसके लिए बकायदा तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के नेतृत्व में टीमें बनाकर लगाई गई है। डिप्टी कलेक्टर ध्रुव को इसका नोडल अधिकारी बनाया गया है। अफसरों की स्ट्रॉग रूम की निगरानी में मतगणना दिवस तक ड्यूटी रहेगी। किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में ये अफसर रिटर्निंग ऑफिसर को रिपोर्ट करेंगे।

यह भी पढ़ें: स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम, सील करने के बाद सुरक्षा बल तैनात, 4 जून को होगी काउंटिंग