
भिलाई. साइंस कॉलेज में बनने वाले प्रदेश स्तरीय ऑर्डिटोरियम का विरोध शुरू हो गया है। विरोध करने वाले किसी राजनैतिक संगठन से नहीं, बल्कि कॉलेज के विद्यार्थी हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि कॉलेज के विद्यार्थियों ने शुक्रवार से ऑर्डिटोरियम के विरोध में भूख हड़ताल शुरू कर दी है। कॉलेज के गेट के सामने ही पंडाल लगा दिया है।
भूख हड़ताल पर बैठे विद्यार्थी राहुल कुमावत ने बताया कि यह क्रमिक हड़ताल होगी। जब तक प्रशासन कॉलेज में ऑर्डिटोरियम बनाने का निर्णय वापस नहीं ले लेता तब तक हड़ताल जारी रहेगा। विद्यार्थियों का कहना है कि यह हड़ताक छात्र संगठन आधारित नहीं है, बल्कि इसमें सभी संगठनों का सहयोग मिल रहा है। भूख हड़ताल के इस क्रम में शाम को सतबुद्धि यज्ञ भी रखा गया है, जिसमें राजय सरकार व प्रशासन के आला अधिकारियों के लिए यज्ञ होगा।
तबाह हो जाएगा खेल मैदान
हड़ताल पर बैठे विद्यार्थियों का कहना है कि शासन के इसा निर्णय से खिलाडिय़ों का खेल मैदान तबाह हो जाएगा। कॉलेज में 5 हजार से अधिक विद्यार्थी पढ़ते हैं, जिनके लिए खेल का मैदान एक ही है। सरकार संभाग स्तरीय कार्यक्रम कराने की मंशा लिए ऑर्डिटोरियम बनाने की घोषणा की है।
निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है। हालांकि शासन का निर्णय होने की वजह से कॉलेज प्रशासन भी लाचार है, लेकिन विद्यार्थी नहीं। इस भूख हड़ताल में राहुल के साथ निशा देशलहरे, ओम हरमुख, टिकेश हरमुख, उमेश देशमुख, सागर वर्मा, शुभम भी समर्थन में बैठे हुए हैं।
कब तय हुआ ऑर्डिटोरियम बनेगा
सत्र २०१७-१८ के वित्तीय बजट के दौरान ७ मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कई सौगात दी। इसमें दुर्ग जिले को एक राज्य स्तरीय ऑर्डिटोरियम मिला, जिस पर १२ करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। उसी वक्त तय हुआ कि यह ऑर्डिटोरियम साइंस कॉलेज के खेल मैदान में बनेगा। हालांकि अभी ऑर्डिटोरियम निर्माण की रूपरेखा के विषय में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
विद्यार्थी क्यों चाहते हैं जगह बदलना
- कॉलेज का खेल मैदान नहीं रह जाएगा, हर साल सैकड़ों विद्यार्थी यहीं अभ्यास करते हैं।
- ऑर्डिटोरियम बनने पर पार्किंग की समस्या भी सामने आएगी, जिसके लिए जगह की मांग बढ़ती जाएगी।
- कॉलेज के कार्यक्रमों को इसमें जगह मिलेगी या नहीं अभी तय नहीं हो पाया है।
- कॉलेज की एनसीसी सहित विभिन्न गतिविधियां प्रभावित होंगी।
- कॉलेज के ओपन एरिया कार्यक्रमों के लिए जगह नहीं बचेगी, जिससे आने वाले दिक्कतों में परेशानी तय है।
- भविष्य के निर्माण कार्यों के लिए कॉलेज के सामने जमीन की परेशानी पैदा होगी, क्योंकि छात्र संख्या लगातार बढ़ रही है।
निकाल चुके हैं ऑर्डिटोरियम की शवयात्रा
विद्यार्थियों की तरफ से काफी पहले से इस ऑर्डिटोरियम को लेकर विरोध किया जा रहा है। बीते महीने विद्यार्थियों ने ऑर्डिटोरियम की शवयात्रा भी निकाली थी। कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारी राहुल कुमावत और निशा देशलहरे ने बताया कि राज्य शासन ने साइंस कॉलेज में ऑर्डिटोरियम बनाने का फैसला किया है।
यह भवन जिला प्रशासन का होगा, जिससे कॉलेज को कोई लेना-देना नहीं होगा। प्रशासन ने कॉलेज के खेल मैदान का चयन ऑर्डिटोरियम निर्माण के लिए किया है, जो कि पूरी तरह से गलत है।
विद्यार्थियों के मुताबिक उक्त स्थान पर ऑर्डिटोरियम बनाने से कॉलेज के विद्यार्थियों का खेल मैदान छिन जाएगा। उसी मैदान में खिलाड़ी फिलहाल करते हैं, जिससे उन्हें बाद में दिक्कत आएंगी। एनएसएस की परेड की जगह भी वहीं है। विद्यार्थियों ने कलक्टर को ज्ञापन भी सौंपा था।
Published on:
28 Dec 2017 03:52 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
