31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उच्च शिक्षा विभाग ने जारी की प्राचार्यों की प्रमोशन लिस्ट, DU के रजिस्ट्रार डॉ. देवांगन बने क्षेत्रीय कार्यालय अपर संचालक

सूची में दुर्ग जिले से 5 यूजी कॉलेजों के प्राचार्य पीजी कॉलेज प्रिंसिपल पद के हकदार बने हैं, वहीं दुर्ग संभाग के कॉलेजों से सबसे ज्यादा पीजी प्राचार्य बनाए गए।

2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Dakshi Sahu

Feb 08, 2022

उच्च शिक्षा विभाग ने की प्राचार्यों की प्रमोशन लिस्ट, डीयू के रजिस्ट्रार डॉ. देवांगन बने क्षेत्रीय कार्यालय अपर संचालक

उच्च शिक्षा विभाग ने की प्राचार्यों की प्रमोशन लिस्ट, डीयू के रजिस्ट्रार डॉ. देवांगन बने क्षेत्रीय कार्यालय अपर संचालक

भिलाई. उच्च शिक्षा विभाग ने आखिरकार पीजी प्राचार्यों की सूची जारी कर दी है। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. सीएल देवांगन प्रमोशन के बाद अब अपर संचालक क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर में पदस्थ किए गए हैं। वरिष्ठता क्रम के हिसाब विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण (डीएसडब्ल्यू) डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव को प्रभारी रजिस्ट्रार बनाया जा सकता है। इस सूची में दुर्ग जिले से 5 यूजी कॉलेजों के प्राचार्य पीजी कॉलेज प्रिंसिपल पद के हकदार बने हैं, वहीं दुर्ग संभाग के कॉलेजों से सबसे ज्यादा पीजी प्राचार्य बनाए गए।

दुर्ग संभाग से इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी
हेमचंद विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्ट्रार और वर्तमान में जामुल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश पांडेय को उतई पीजी महाविद्यालय का प्राचार्य बनाया गया है। इसी तरह खुर्सीपार महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रीना मजूमदार को भिलाई-3 स्थित खूबचंद बघेल पीजी कॉलेज के प्राचार्य की जिम्मेदारी दी गई है। बोरी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आनंद विश्वकर्मा को राजनांदगांव के कमला देवी पीजी कन्या महाविद्यालय का प्राचार्य बनाया गया है। इसी तरह जामगांव आर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता अब धमतरी जिले के भाखरा कॉलेज की कमान संभालेंगे। विभाग ने इन सभी प्रमोटेड प्राचार्यों को 15 दिनों के भीतर नई पदस्थापना में ज्वॉइन करने के लिए कहा है।

हेमचंद विश्वविद्यालय को मिला फाइनेंस अधिकारी
राज्य शासन ने हेमचदं यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के लिए फाइनेंस अधिकारी की नियुक्ति भी कर दी है। जगदलपुर के ट्रेजरी ऑफिसर धीरज नसीने दुर्ग विश्वविद्यालय के फाइनेंस अफसर बनाए गए हैं। नसीने इसी हफ्ते में अपना कार्यभार संभालेंगे। इसके अलावा प्रभारी रजिस्ट्रार के नाम का फैसला मंगलवार को हो सकता है।

शिक्षकों की सीधी भर्ती कर 20 साल के सीनियर को विभाग बना रहा जूनियर
15 से 20 वर्ष सीनियर शिक्षकों को जूनियर बनाने शिक्षा विभाग साजिश कर रहा है। यह आरोप छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय सचिव सुखनंदन यादव, दुर्ग संभाग अध्यक्ष कौशल अवस्थी, दुर्ग जिला अध्यक्ष कृष्णा वर्मा ,राजनांदगांव जिला अध्यक्ष शंकर साहू ने लगाया है। इन सभी ने दुर्ग संभाग के संयुक्त संचालक पीके पांडेय को एवं जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास बघेल को ज्ञापन सौंपकर वर्तमान में शिक्षा विभाग में हो रही पदोन्नति में बरती जा रही लापरवाही व अनियमितताओं की जानकारी दी। फेडरेशन ने कहा कि राज्य शासन सीधी भर्ती करने जा रहा है। जिससे 15 से 20 वर्ष पूर्व से विभाग में पदस्थ शिक्षक जूनियर बन जाएंगे। सीधी भरती से पहले विभाग में पदस्थ सहायक शिक्षकों की पदोन्नति की जाए। विभाग की ओर से 2014 एवं 2017 में युक्तियुक्तकरण के समय विषय विकल्प भरवाकर पदों को भरा गया था। जिससे कि गणित ,विज्ञान एवं कला जैसे महत्वपूर्ण विषयों में पद रिक्त नहीं दिखाए जा रहे हैं। वर्तमान पदोन्नति में उन पदों को रिक्त मानते हुए विषय विशेषज्ञ सहायक शिक्षकों को उन पदों पर पदोन्नति की जाए। वही सहायक संचालक कार्यालय द्वारा उच्च श्रेणी शिक्षक के पद पर पदोन्नति की जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा प्राथमिक शाला के प्रधानपाठक पद पर लगभग 370 शिक्षकों को पदोन्नति दी जा चुकी है। इसमें विषयवार वरिष्ठता सूची से पदोन्नत शिक्षकों के नामों को पृथक करते हुए आगे के शिक्षकों को अवसर दिया जाए। जिससे पदोन्नति का लाभ अधिक से अधिक शिक्षकों को मिल सके। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय सचिव सुखनंदन यादव,दुर्ग संभाग अध्यक्ष कौशल अवस्थी,दुर्ग जिला अध्यक्ष कृष्णा वर्मा,राजनांदगांव जिला अध्यक्ष शंकर साहू, उपकार चन्द्राकर,रविशंकर साहू,रविकांत देवांगन,अश्विनी देवांगन,अनिल थारवानी सहित दुर्ग,पाटन,धमधा ब्लाक के कई शिक्षक मौजूद थे।