इस ऑप्शन से चुनने योग्य, पसंद का उम्मीद्वार नहीं हुआ तो राइट-टू-रिजेक्ट की तर्ज पर मतदान से इनकार किया जा सकेगा। इवीएम में ऐसी स्थिति के लिए नोटा का ऑप्शन है। बड़ी संख्या में मतदाता इसका इस्तेमाल भी करते हंै, लेकिन नोटा के इस्तेमाल से कोई भी रिमॉर्क दर्ज नहीं होता। इसके अलावा मतदान से इनकार का कारण पता नहीं चल पाता, लेकिन इनकार के ऑप्शन से रजिस्टर में मतदान से इनकार दर्ज किया जाएगा। मतदाता चाहे तो इनकार का कारण भी दर्ज करा सकेगा।