CG News: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खेत से केबल चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 31 जनवरी को मोहन लाल जांगड़े (57) पिता स्व. सुकालु राम जांगड़े ग्राम सिकोला पाटन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें 30-31 जनवरी के दरयानी रात ग्राम सिकोला खार से खेत में पानी लाने के लिए लगे पंप का केबल वायर को काटकर छीलकर कॉपर एवं सब्बल व ड्रम कीमती 4,500 रुपए चोरी कर ले गया।