एएसपी ने बताया कि बच्ची के चाचा समेत दो अन्य संदिग्धों का डीएनए टेस्ट के लिए साइंस लैब रायुपर भेजा गया था। इसमें पुलिस ने बहुत सूक्ष्मता से लिखा पढ़ी की है, ताकि डीएनए सेंपल भेजने में किसी प्रकार की त्रुटि न हो। रिपोर्ट में चाचा का डीएनए मैच हुआ है। अब पुलिस डीएनए रिपोर्ट की कॉपी समेत अन्य जांच की रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत करने की तैयारी कर रही है। फिलहाल एसआईटी की टीम और भी कई मामलों में अब भी जांच कर रही है।