CG News: आपने नेताओं के चेहरों पर कालीख लगाते देखें होंगे लेकिन गोबर… नहीं ना! आपको बता दें कि एक ऐसे ही दुर्ग जिले में अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहां नगर पंचायत उतई के वार्ड क्रमांक 5 में एक निर्दलीय पार्षद सतीश पारख के पोस्टरों पर गोबर पोते जाने की घटना हुई है।
CG News: इस मामले में स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि पार्षद सतीश पारख ने उनसे पैसे लिए थे, जिन्हें अब तक वापस नहीं किया गया है और जब वे अपने पैसे मांगते हैं, तो वह उन्हें डराते और धमकाते हैं। इस विरोध के प्रतीक स्वरूप, उन्होंने उनके पोस्टरों पर गोबर पोता है।