11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भिलाई

CG News: छत गिरने से सरकारी अस्पताल में मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे मरीज और नवजात, देखें Video

CG News: स्थानीय नागरिकों और मरीजों ने इस पर गहरी नाराजगी जताई है और शासन-प्रशासन से तत्काल मरम्मत व पुनर्निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ, तो वे जन आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

Google source verification

CG News: उतई (दुर्ग)। सरकारी अस्पताल की लापरवाही एक बड़े हादसे को न्यौता दे रही है। उतई के सरकारी अस्पताल में वार्ड की छत का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कोई मरीज उस स्थान पर नहीं था, वरना गंभीर चोट या जान का नुकसान हो सकता था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय वार्ड में एक महिला मरीज अपने नवजात शिशु के साथ भर्ती थी। छत गिरने की आवाज और धूल के गुबार से बच्चा बुरी तरह घबरा गया। परिजनों ने बताया कि बच्चे को गहरा मानसिक सदमा पहुंचा है और वह लगातार रोए जा रहा है। डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक इलाज देकर शांत करने की कोशिश की।

CG News: हालात इतने खराब हैं कि बरामदे में कई मरीज खुले आसमान के नीचे इलाज कराने को मजबूर हैं। अस्पताल की छत जगह-जगह से टूट रही है और दीवारों पर दरारें साफ दिखाई दे रही हैं। बरामदे में बिछी चारपाइयों पर मरीज़ और उनके परिजन लेटे हुए हैं, जिससे अस्पताल की दुर्दशा साफ झलकती है।