
CG Second Phase voting 2023 : सरोज पांडे ने किया वोट, बोली - आपका एक मत छत्तीसगढ़ की नई दिशा तय करेगा
CG Second Phase voting 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण में मतदान जारी है। राज्य सभा सदस्य और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर वोट दिया। मतदान देने के बाद सरोज पांडे बोली - मजबूत लोकतंत्र एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ के लिए आज मैंने अपना मतदान किया। आपका एक मत छत्तीसगढ़ की नई दिशा तय करेगा, आप सभी अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाएं। बता दें कि आज 70 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक वोटिंग जारी है।
70 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग जारी
विधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे चरण में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग तथा सरगुजा संभाग के कुल 70 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। जिसके लिए 1.63 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें से 81.41 लाख पुरुष और 81.72 लाख महिला वोटर हैं। 684 थर्ड जेंडर वोटर भी मतदान के लिए पंजीकृत हैं।
Published on:
17 Nov 2023 01:39 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
