
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। वहीं कल यानी मकर संक्रांति के बाद से ठंड की छुट्टी होने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। बता दें कि जनवरी में तापमान में आंशिक उतार चढ़ाव का दौर जारी है। किसी दिन ठंड का एहसास थोड़ ज्यादा होता है तो किसी दिन कम। सोमवार को तापमान सामान्य से कम होने के बाद भी अधिक ठंड नहीं लगी। इसकी वजह हवा की कम गति को माना जा रहा है। रविवार को हवा तीन किलोमीटर प्रति घंटे की गति से बही थी। यह गति बहुत कम है।
इधर दो दिन बाद माघ का महीना शुरू हो जाएगा। सोमवार को पौष पूर्णिमा यानी छेरछेरा पूर्णिमा है। उसके बाद मंगलवार को माघ लगने के साथ दिन रोज बढ़ने लगेगा। छत्तीसगढ़ी में कहावत है कि माघ तिल तिल बाढ़े..। मतलब माघ में दिन रोज थोड़ा थोड़ा बड़ा होते जाता है। ठंड को लेकर आमतौर यही धारणा है कि मकर संक्रांति के बाद ठंड कम होने लगती है। मौसम विभाग ने भी कहा है कि तीन दिन बाद यानी 14 जनवरी के बाद तापमान में वृद्धि होगी।
जिले में इस साल कड़ाके की ठंड नहीं पड़ी। बरसात में जिस तरह बारिश हुई थी उस हिसाब से लोगों को कड़ाके की ठंड पड़ने की उम्मीद थी। मौसम विभाग के अनुसार जिले में 2020 में 12 जनवरी को खासी ठंड पड़ी थी। तब रात का तापमान 7 डिग्र तक पहुंचा था। इस साल तो न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री के बीच रहा है।
शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री की गिरावट के बाद 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं दिन का अधिकतम पारा 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रविवार को अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह समान्य से 0.6 डिग्री कम है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3.9 डिग्री कम है फिर भी हवा की कमजोर गति के कारण ठंड का एहसास कम हुआ। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ एचपी चंद्रा का कहना है कि दो दिन बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।
Updated on:
13 Jan 2025 07:06 pm
Published on:
13 Jan 2025 07:05 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
