
Weather
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक असर समूचे बस्तर संभाग में बना हुआ था। अब इसका असर कम हो रहा है और इस वजह से हवा में नमी की मात्रा में कमी आएगी।
इस वजह से न्यूनतम तापमान 13 जनवरी के बाद से गिरेगा। दक्षिणी छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक और नीचे जा सकता है। हालांकि 15 जनवरी के बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है जिस वजह से तापमान में बढ़ोतरी संभावित है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 28.9 और न्यूनतम 12.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
जगदलपुर में अंचल में सुबह भले ही धूप खिली रही। व हल्की गरमाहट दर्ज की गई। पर शाम होते ही फिर ठंडी हवाएं बहने लगीं वहीं लोगों ने गर्म कपड़े की जरूरत महसूस की।
Updated on:
13 Jan 2025 01:39 pm
Published on:
13 Jan 2025 01:23 pm
बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
