Ayushman card registration : छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए यह अच्छी खबर है कि आयुष्मान योजना के तहत जिन्होंने पंजीयन नहीं करवाया है, उनको अब ’वाइस सेंटर या हॉस्पिटल की कतार में लगने की जरूरत नहीं है। हाथ में मौजूद एनड्रायड मोबाइल से ही आयुष्मान का रजिस्ट्रेशन खुद ही कर सकेंगे। दुर्ग जिले के नोडल अधिकारी डॉ. अनिल शुक्ला की ओर से दिल्ली के अफसरों को आयुष्मान रजिस्ट्रेशन के दौरान सर्वर डाउन को लेकर शिकायत लगातार की जा रही थी। इस पर दिल्ली से छत्तीसगढ़ के लिए एक पोर्टल तैयार कर दिया गया है। अब उस पोर्टल के माध्यम से सीधे हितग्राही खुद पंजीयन कर सकता है और अपने बच्चों का नाम जोड़ सकेंगे।