17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Fraud: स्वास्थ्य विभाग में नौकरी का झांसा, 3 लाख की कर दी ठगी

CG Fraud: स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवा सकते हैं। रूप कुमार आरोपियों के झांसे में आ गया। उसने 3 लाख रुपए उसे नौकरी लगवाने के एवज में दिया, लेकिन आरोपी उसके बेटी की नौकरी नहीं लगा पाए।
less than 1 minute read
Google source verification

भिलाई

•

image

Love Sonkar

•

Apr 09, 2025

नौकरी लगाने का झांसा देकर 30 लाख रुपए की ठगी (Photo source- Patrika)

नौकरी लगाने का झांसा देकर 30 लाख रुपए की ठगी (Photo source- Patrika)

CG Fraud: नौकरी लगाने के नाम पर 3 लाख रुपए ठगी के मामले में फरार दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी नवीन सिंह शेखावत उर्फ मोनू और विकास सिंह शेखावत उर्फ सोनू के खिलाफ धारा 420, 120 (बी) के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें: CG News: कम्प्यूटर ऑपरेटर की नौकरी का दिया झांसा, 3 लाख रुपये की कर दी ठगी

उतई थाना प्रभारी ने बताया कि मिलपारा वार्ड-5 निवासी रूप कुमार यादव ने शिकायत की। आरोपी बोरसी निवासी नवीन सिंह और विकास सिंह से पहचान थी। वर्ष 2020 में दोनों ने मिलकर उसे झांसा दिया कि उसकी बेटी की स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवा सकते हैं। रूप कुमार आरोपियों के झांसे में आ गया। उसने 3 लाख रुपए उसे नौकरी लगवाने के एवज में दिया, लेकिन आरोपी उसके बेटी की नौकरी नहीं लगा पाए। उसे घुमाते रहे। जब वह पैसे की मांग किया तो धमकाने लगे।

और पैसे नहीं लौटाए। वर्ष 2024 में उसने थाने में अपराध दर्ज कराया। जैसे ही अपराध दर्ज होने की जानकारी हुई, दोनों आरोपी घर से भाग गए। एक साल से दोनों फरार थे। 8 अप्रैल 2025 को सूचना मिली कि दोनों घर आए है। टीम बनाकर उसके घर बोरसी में दबिश दी। दोनों आरोपी पकड़े गए। मामले में कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।