
CG News: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा (10वीं-12वीं) की उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन का काम दुर्ग जिले में समाप्त हो गया है। दुर्ग में कॉपियों की जांच के लिए दो सेंटर बनाए गए थे, जिनको एक लाख 58 हजार उत्तरपुस्तिका के मूल्यांकन की जिमेदारी दी गई थी। माशिमं ने मूल्यांकन के लिए 17 अप्रैल डेडलाइन रखी है, लेकिन दुर्ग के दोनों मूल्यांकन केंद्रों ने डेडलाइन से चार दिन पहले ही कॉपियों की जांच पूरी कर दी है। जांच के बाद डाटा माशिमं को भेज दिया गया है।
अब डाटा के आधार पर माशिमं इनका टेबुलेशन शुरू करेगा, मई के दूसरे हते तक रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। उधर, सीबीएसई ने दुर्ग जिले में 12 उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन केंद्र बनाए हैं, जिनको जांच के लिए सवा दो लाख कॉपियां मिली है। सीबीएसई की ओर से मूल्यांकन कार्य के लिए 15 अप्रैल की डेडलाइन तय की गई है, लेकिन मूल्यांकन और उसके बाद फिर से उन्हें परखने के नियम के चलते सीबीएसई के मूल्यांकन केंद्र 20 अप्रैल तक जांच पूरी कर डाटा केंद्रीय बोर्ड को भेजेंगे।
सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड के परिणाम मई के दूसरे हते तक जारी हो जाएंगे। कॉपियों की जांच जारी है। 20 अप्रैल तक मूल्यांकन पूरा हो जाएगा।
आरएस पांडेय, नोडल, सीबीएसई
तिलक और आदर्श कन्या विद्यालय में मूल्यांकन समाप्त हो गया है। डाटा सीजी बोर्ड को सौंप दिया है। संभवत: मई के दूसरे हते तक रिजल्ट आ सकता है।
आसिमा चटर्जी, केंद्राध्यक्ष प्राचार्य, तिलक स्कूल दुर्ग
इस तरह इस साल सीजी और सीबीएसई दोनों ही परीक्षाओं के नतीजे लगभग एक साथ जारी होंगे। इससे कॉलेज में प्रवेश के लिए किसी एक बोर्ड को इंतजार नहीं करना होगा। मेरिट सूची का प्रकाशन भी समय पर पूरा हो सकेगा। दोनों ही बोर्ड के समन्वयकों का कहना है कि प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है, इसलिए मई के पहले या दूसरे हते तक एक का रिजल्ट यकीनन आ सकता है।
सीजी बोर्ड - इस साल कक्षा 10वीं के 17,540 और कक्षा 12वीं के 16,840 विद्यार्थी शामिल हुए। इसमें से करीब 13 फीसदी विद्यार्थी गैरहाजिर रहे।
सीबीएसई - 10वीं और 12वीं बोर्ड को मिलाकर 13 हजार विद्यार्थी शामिल हुए। बोर्ड द्वारा मूल्यांकन कार्य को खत्म करने 15 अप्रेल की डेडलाइन मिली है। लेकिन केंद्रों में 14 अप्रेल तक 80 फीसदी मूल्यांकन कार्य पूरा हो सका है। अभी मूल्यांकन के लिए 6 दिन और लगेंगे। अकेले दुर्ग-भिलाई के केंद्रों में ही 1200 शिक्षक 2.35 लाख उत्तरपुस्तिकाओं की जांच कर रहे हैं। मई 15 तक इन परीक्षाओं का रिजल्ट जारी होने की संभावना बताई गई है।
Updated on:
15 Apr 2025, 10:49 AM IST
Published on:
15 Apr 2025, 10:49 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.