3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

5th-8th Board Exam: 5वीं-8वीं का रिजल्ट इस तारीख तक, फेल बच्चों की 1 मई से लगेगी एक्स्ट्रा क्लास

5th-8th Board Exam: उत्तरपुस्तिका जांच के लिए 12 अप्रैल की डेडलाइन दी गई है। इसके बाद अप्रैल के आखिरी तक केंद्रीयकृत बोर्ड परीक्षा रिजल्ट घोषित किया जाएगा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 9 Apr 2025, 3:56 PM IST

CG 5th-8th Board

हाईकोर्ट के फैसले से निजी स्कूलों को झटका: CG 5th-8th Board ( Photo - Patrika )

5th-8th Board Exam: कक्षा 5वीं-8वीं की केंद्रीयकृत परीक्षा की उत्तरपुस्तिका जांच के लिए 12 अप्रैल की डेडलाइन दी गई है। इसके बाद अप्रैल के आखिरी तक केंद्रीयकृत बोर्ड परीक्षा रिजल्ट घोषित किया जाएगा। उत्तरपुस्तिका जांच के लिए बनाए गए सेंटरों में हर दिन सैकड़ों टीचर्स मूल्यांकन कार्य में जुटे हुए हैं। उधर, रिजल्ट जारी होने के बाद ऐसे बच्चे जो परीक्षा में फेल होंगे, उनकी दोबारा अवसर देते हुए एक्स्ट्रा क्लास के माध्यम से पढ़ाई करानी है।

5th-8th Board Exam: इस वजह से लिया फैसला

ऐसे में गर्मी में इस बार शिक्षकों की छुट्टियां निरस्त हो सकती है। शिक्षक परीक्षा में फेल हुए बच्चों की एक्स्ट्रा क्लास लेंगे। बताया जा रहा है कि, जल्द ही डीपीआई इसको लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी कर सकता है। बच्चों की 1 मई से लगने वाली गर्मियाें की छुट्टी के दौरान क्लासेस लगेगी।

यह भी पढ़ें: 5th-8th Board Exam: बदला नियम! 5-8वीं में फेल होने पर भी मिलेगा अगली क्लास में प्रमोशन, आज से शुरू हुआ मूल्यांकन

गुणवत्ता से कॉपियां जांचने के निर्देश

लोक शिक्षण संचालनालय के अधिकारियों ने कहा कि, इस संबंध में पत्र जल्द जारी होने को है। व्यवस्था के मुताबिक, परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल तक जारी करने तैयारी है। लिहाजा छात्रों का मूल्यांकन कार्य को 12 अप्रैल तक पूरा किया जाना अनिवार्य है। इसके बाद 25 अप्रैल तक अंकसूचियों की तैयारी कर 28 अप्रैल तक उन्हें विकासखंड शिक्षा कार्यालयों के माध्यम से संबंधित स्कूलों में वितरित कर दिया जाएगा। कक्षा 5वीं का मूल्यांकन कार्य 30 मार्च से एवं 8वीं कक्षा का मूल्यांकन कार्य 4 से शुरू हुआ है। मूल्यांकन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक मुख्य मूल्यांकनकर्ता की नियुक्ति की गई है, जो कुल मूल्यांकित उत्तरपुस्तिकाओं में से 5 फीसदी का पुन: परीक्षण कर रहे हैं।

शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने कोशिश

कक्षा 8वीं तक के बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता बेहद खराब हो गई है। यही कारण है कि मंत्री परिषद की बैठक में निर्णय लिया गया कि अब प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने इसी सत्र से केंद्रीयकृत परीक्षा (एक तरह से बोर्ड परीक्षा) कराई जाएगी। कक्षा 5वीं व 8वीं केंद्रीयकृत परीक्षा छत्तीसगढ़ के पाठ्यक्रम से संचालित सभी स्कूलों में होंगी। परीक्षाएं जिला स्तर पर ली जाएंगी। जिला शिक्षा विभाग परीक्षा कराएगा।

दुर्ग ईओ अरविंद मिश्राडी ने बताया कि कक्षा 5वीं-8वीं के बच्चे, जो परीक्षा में फेल होंगे उनको दोबारा से परीक्षा होना है। इस संबंध में एक्स्ट्रा क्लास लगानी है। हालांकि अभी डीपीआई से आदेश नहीं आया है।

जानिए… कैसा है शेड्यूल

बताया जा रहा है कि, 1 जून से 5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा के लिए पूरक परीक्षा आयोजित हो सकती है। इससे पहले 30 अप्रैल तक 5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं कि कक्षा 5वीं और 8वीं के कमजोर छात्रों के लिए मई माह में विशेष कक्षाएं संचालित की जाएंगी। अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए 1 जून से पूरक परीक्षाएं होंगी। यह कक्षाएं सिर्फ उन्हीं के लिए होंगी, जो कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो पाए हैं। इनको प्रमोट करने से पूर्व मई में अतिरिक्त तैयारी है।