भिलाई. दिल्ली में कांग्रेस की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद शनिवार की देर शाम छत्तीसगढ़ के दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए 37 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करदिया। इसी के साथ ही कांग्रेस से कौन होगा उम्मीदवार इस सवाल पर कुछ हद तक विराम लग गया है। 37 सीटों में से दुर्ग संभाग के सबसे हाईप्रोफाइल पाटन सीट सहित दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण, अहिवारा और बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी गई है। वहीं दुर्ग जिले के वैशालीनगर सीट, संजारी बालोद और बेमेतरा शहर के प्रत्याशियों पर फैसला नहीं हो पाया है।