
बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ी फिल्म एक्ट्रेस पर युवक ने किया ज्वलनशील कैमिकल से हमला, अस्पताल में भर्ती
भिलाई. छत्तीसगढ़ी फिल्म एक्ट्रेस (Chhattisgarhi film actress ) माया साहू पर बाइक सवार युवकों ने शनिवार दोपहर ज्वलनशील कैमिकल से हमला कर दिया है। कैमिकल से बुरी तरह झुलसी माया को परिजन सीधे शासकीय सुपेला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सुपेला पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार भिलाई के वार्ड 12, कांट्रेक्टर कॉलोन स्थित घर से बाहर निकलते वक्त पीडि़ता पर युवकों ने हमला किया है।
गला और हाथ बुरी तरह झुलसा
कैमिकल हमले में छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री माया साहू का गला और हाथ बुरी तरह झुलस गया है। पुलिस ने बताया कि युवती आज दोपहर अपने सहेली के घर जाने के लिए बाहर निकली थी। इस दौरान पहले से मौजूद दो युवक पीछे से ज्वलनशील कैमिकल डालकर फरार हो गए। झुलसने के बाद दर्द से छटपटाते माया पर लोगों की नजर पड़ी। घटना की सूचना परिजन को दी जिसके बाद उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
कई फिल्मों में कर चुकी है अभिनय
छत्तीसगढ़ी फिल्मों में माया सफल अभिनय के दम पर अपनी बड़ी पहचान बना चुकी हैं। वह कई कामयाब फिल्मों और एलबम का हिस्सा भी रह चुकी है। माया पर हमले के बाद पुलिस के कान अलर्ट हो गए हैं। सुपेला थाना टीआई ब्रिजेश कुशवाहा ने बताया कि परिजनों से घटना की पूरी जानकारी लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
Published on:
16 Nov 2019 02:56 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
