
Weather update
Weather update: मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन एक-दो दिनों में दोबारा से शुरू होने की संभावना है। दुर्ग जिले में अगले तीन दिनों में रात का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक नीचे आएगा। इससे जिले में एक बार फिर ठंडक की शुरुआत होगी।
सोमवार को दिनभर बादल छाए रहे। दोपहर में हल्की बूंदाबांदी भी रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री की बढ़ोतरी के बाद 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात का तापमान औसत से 1.6 डिग्री की गिरावट के बाद 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि, हवा में नमी के कारण फिलहाल तापमान में उतार चढ़ाव बना हुआ है। नमी की मात्रा कम होते ही दोबारा ठंडक बढ़ने लगेगी।
Updated on:
10 Dec 2024 12:29 pm
Published on:
10 Dec 2024 12:29 pm
