8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कॉलेज के हॉस्टल में फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश, नौकरी की तलाश में आया था शहर

CG Bhilai News : कवर्धा निवासी जगदीश ने इसी कॉलेज से स्किल डेवलपमेंट का कोर्स किया था। अब दोबारा नौकरी की तलाश में तीन दिन पहले भिलाई आया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 8 May 2023, 1:42 PM IST

कॉलेज के हॉस्टल में फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश, नौकरी की तलाश में आया था शहर

कॉलेज के हॉस्टल में फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश, नौकरी की तलाश में आया था शहर

CG Bhilai News : स्मृति नगर चौकी अंतर्गत रस्तोगी कॉलेज के हॉस्टल में युवक ने फांसी लगा ली। कवर्धा निवासी जगदीश ने इसी कॉलेज से स्किल डेवलपमेंट का कोर्स किया था। अब दोबारा नौकरी की तलाश में तीन दिन पहले भिलाई आया था। इस दौरान परिजनों को रस्तोगी कॉलेज के हॉस्टल में रुकने की जानकारी दी थी। (CG Bhilai News) अगले ही दिन उसकी लाश फस्ट फ्लोर पर फंदे लटकी हुई मिली। मृतक के भाई देव सिंह ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल मामले में स्मृति नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: रेडक्रॉस डे पर बड़ा खुलासा ; ब्लड घोटाले की जांच कहां पहुंची, किसी को खबर नहीं

कॉलेज के डायरेक्टर ने दी जानकारी

कॉलेज के डायरेक्टर प्रमोद बल्लेवार का कहना है कि मृतक जगदीश (23 वर्ष) ने पहले उनके यहां से स्किल डेवलपमेंट में नर्सिंग स्टॉफ का कोर्स किया। कोर्स पूरा होने के बाद स्मृति नगर के हाईटेक अस्पताल में अटेंडर की नौकरी मिल गई। (CG Bhilai News) वहां कुछ दिन काम करने बाद कवर्धा के अपने गांव खूंटा में चला गया। जॉब पता करने आया था।

यह भी पढ़ें: Naxal Attack : छत्तीसगढ़-तेलंगाना बार्डर पर मुठभेड़, जवानों ने दो नक्सलियों को किया ढेर

युवक ने खुदको लगाई फांसी

एलआईसी एजेंट की लाश कमरे में मिलीप्रापर्टी डीलर व एलआईसी एजेंट के कमरे में चार दिन पुरानी लाश मिली। लाश फंदे पर लटकी हुई थी। स्मृति नगर पुलिस ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय नगर में अनुपम तिवारी ने फांसी लगा ली। (CG Bhilai News) आस पास के लोगों से जानकारी मिली कि अनुपम किराए से रहता था। तीन चार दिन से वह बाहर नहीं निकला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर स्थिति स्पष्ट होगी।