इन्टास कंपनी से एमओयू पर हस्ताक्षर पूर्व मेडिकल ऑफिसर डॉ. डीवी बघेल के कार्यकाल में हुआ था। पत्रिका ने जब इसे लेकर बात की तो उनका कहना था, कंपनी को कम रेट में प्लाज्मा मुहैया जानकारी मुझे दिसंबर में मिली थी।(CG Raipur News) मैंने अकाउंटेंट से पूछा तो पहले वह सरकारी नियमों का हवाला देने लगा। मैंने फिर पूछा कि कौन सा नियम है जो कम रेट में एफएफपी बेचने के लिए कहता है। फिर उसने कंपनी से बात कर प्लाज्मा की कीमत 2000 रुपए प्रति लीटर करवाई थी। हालांकि, मैंने एमओयू तभी रद्द कर दिया था। (CG Raipur News) पत्रिका को सूत्रों से खबर मिली है कि कंपनी को अब भी सप्लाई जारी है।