हैदराबाद रेपकांड पर दिया विवादित बयान
हैदराबाद रेपकांड के बारे में बोलते हुए एक बार फिर राखी सावंत की जुबान फिसली है। राखी के बयान में ट्रक ड्राइवरों के खिलाफ अपशब्द का प्रयोग किए जाने पर छत्तीसगढ़ ट्रक एशोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया है। छत्तीसगढ़ ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सदस्य बुधवार को सुपेला थाने में शिकायत लेकर पहुंचे। राखी सांवत ने इस वीडियो के जरिए सभी ट्रक चालकों के खिलाफ अभद्र शब्दावली का प्रयोग किया है। जिसकी वजह से देश भर के ट्रक चालकों में गुस्सा है।