
सीएम और होम मिनिस्टर के गृह जिले के जिला पंचायत में बनेगा कांग्रेस का अध्यक्ष, शालिनी यादव की प्रबल दावेदारी,सीएम और होम मिनिस्टर के गृह जिले के जिला पंचायत में बनेगा कांग्रेस का अध्यक्ष, शालिनी यादव की प्रबल दावेदारी,सीएम और होम मिनिस्टर के गृह जिले के जिला पंचायत में बनेगा कांग्रेस का अध्यक्ष, शालिनी यादव की प्रबल दावेदारी
दुर्ग@Patrika. त्रिस्तरीय पंचायतों के सर्वोच्च सदन जिला पंचायत (district panchayat) में इस बार कांगे्रस की सरकार बनना लगभग तय हो गया है। 12 सदस्यीय जिला पंचायत में 7 सीट पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। वहीं 5 सीट भाजपा के खाते में गया है। (Bhilai patrika) आगे सब कुछ ठीक रहा और क्रास वोटिंग अथवा पाला बदलने की स्थिति नहीं रही तो जिला पंचायत में कांग्रेस का अध्यक्ष बनना तय है। (Jila panchayat) ओबीसी महिला आरक्षित अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की ओर शालिनी रिवेंद्र यादव और योगिता चंद्राकर दावेदार बताए जा रहे हैं। (CG Politics) ओबीसी वर्ग की कांगे्रस की पुष्पा यादव भी जीतकर सदन में पहुंची हैं।
जिला पंचायत में दलीय आधार पर संख्या बल की स्थिति स्पष्ट
त्रिस्तरीय पंचायतों के तीनों चरण के चुनाव के बाद जिला पंचायत में दलीय आधार पर संख्या बल की स्थिति स्पष्ट हो गई है। जिले में तीन चरण में 4-4 जिला पंचायत क्षेत्र के चुनाव कराए गए।इसमें कांग्रेस ने पहले चरण के 4 सीटों में 3-1 की बढ़त बनाई। वहीं दूसरे व तीसरे चरण में पाटन व धमधा में 4-4 सीट के लिए कराए गए चुनाव में मुकाबला बराबर 2-2 का रहा। इस तरह पहले चरण की बढ़त निर्णायक रही।
कांग्रेस ने छीना भाजपा से दुर्ग
जिला पंचायत में पिछली बार कांग्रेस से सत्ता छीनकर भाजपा ने कब्जा जमाया था। इस बार इसका बदला चुकाते हुए कांग्रेस सरकार बनाने की करीब है। पंचायती राज व्यवस्था के बाद दुर्ग जिला पंचायत में अब तक 3 बार कांग्रेस और 2 बार भाजपा की सत्ता रही। 6 वीं बार फिर कांग्रेस की सरकार बनने की स्थिति में है।
सदन में महिलाओं का होगा वर्चस्व
जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के साथ सदन में इस बार महिलाओं का वर्चस्व रहेगा। 12 सदस्यीय जिला पंचायत में 7 महिलाएं जीतकर आईं हैं। कांग्रेस की योगिता चंद्राकर और भाजपा की हर्षा चंद्राकर अनारक्षित सीट पर जीत दर्ज कर सदन में पहुंची हैं। शेष 5 महिला सदस्य आरक्षित सीटों से जीतकर सदन में पहुंची है।
ये हैं अध्यक्ष पद के दावेदार
0 शालिनी रिवेंद यादव -बोरई की सरपंच रह चुकी हैं। कांग्रेस के नेता व दुर्ग सरपंच संघ के अध्यक्ष रिवेंद्र यादव की पत्नी हैं। रिवेंद्र यादव मंत्री ताम्रध्वज के बेहद करीबी माने जाते हैं। ऐसे में उनकी पत्नी शालिनी की ताजपोशी लगभग तय मानी जा रही है। वहीं यादव परिवार का कांग्रेस की राजनीति में चार दशक से सक्रिय है। शालिनी यादव की सास प्रेमा बाई यादव भी दशकों तक सरपंच थीं।
0 योगिता चंद्राकर - दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के ग्राम पंचायत रिसामा की निवर्तमान सरपंच। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायत में शौचालय निर्माण व जागरूकता के लिए विशिष्ट कार्यों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों दिल्ली में सम्मानित हो चुकी हैं।
0 पुष्पा यादव-पहली बार निर्वाचित होकर जिला पंचायत पहुंची हैं। अध्यक्ष पद को लेकर शालिनी और योगिता के नाम पर सहमति को लेकर राजनीतिक गतिरोध हुआ तो लाभ मिल सकता है। ऐसा हुआ तो उन्हें अध्यक्ष बनाया जा सकता है। हालांकि इसकी संभावना कम ही है।
जिला पंचायत के परिणाम
क्षेत्र क्रमांक - निर्वाचित - समर्थित दल
01 - जितेंद्र साहू - भाजपा - अनारक्षित
02 - शमशीर कुरैशी - कांग्रेस - अनारक्षित
03 - चंदकला मनहर, भाजपा - अनुसूचित जाति महिला
04 - आकाश कुर्रे - कांग्रेस - अनुसूचित जाति मुक्त
05 - पुष्पा यादव - कांग्रेस - अनारक्षित महिला
06 - शालिनी यादव - कांग्रेस - अनारक्षित महिला
07 - माया बेलचंदन, भाजपा - ओबीसी महिला
08 - योगिता चंद्राकर - कांग्रेस - अनारक्षित
09 - हर्षा चंद्राकर - भाजपा - अनारक्षित महिला
10 - मोरजध्वज साहू, भाजपा - ओबीसी मुक्त
11 - दुर्गा नेताम - कांग्रेस - जनजाति महिला
12 - अशोक साहू - कांग्रेस - अनारक्षित
पिछली बार माया दलबदल कर बनीं थी अध्यक्ष
गैरदलीय आधार पर चुनाव के बाद भी दुर्ग जिला पंचायत के अध्यक्ष के चुनाव में जबरदस्त घमासान होता रहा है। पिछली बार निवर्तमान अध्यक्ष माया बेलचंदन ने दलबदल कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया था। चुनाव में कांग्रेस व भाजपा के पास बराबर बराबर 6 -6 सीटें थी, लेकिन ऐन मौके पर कांग्रेस से जीत दर्ज कर सदन में पहुंची माया बेलचंदन और हिमा साहू ने राजनीतिक पाला बदल लिया था।
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.
Published on:
04 Feb 2020 07:41 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
