15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Crime News: नशे के सौदागरों पर बड़ी कार्रवाई, 15 दिनों में पकड़ाया 33.5 लाख का मादक पदार्थ…

Crime News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित साह ने एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) के आंचलिक आफिस का रायपुर में उद्घाटन किया। सूखा नशा जैसे ब्राउन शुगर, हेरोइन (चिट्टा), गांजा से युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है।

2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Love Sonkar

Aug 28, 2024

Bhilai crime news cg news

Crime News: सूखे नशे की गिरफ्तार में आए कई युवा अपनी जिंदगी को बर्बाद कर रहे हैं। नशे के सौदागरों पर पुलिस ने इन दिनों नकेल कसा है। 15 दिनों में 33 लाख 50 हजार रुपए का सूखा नशा जब्त किया गया है। पुलिस का दावा है कि अभियान चलाकर जिले में नशे के सामान की सप्लाई करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें: CG News: होटल बेबीलॉन में रेड, 10 आरोपी गिरफ्तार, एक घंटे बाद छोड़ा, 18 घंटे बाद जारी किए नाम

केंद्रीय गृहमंत्री अमित साह ने एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) के आंचलिक आफिस का रायपुर में उद्घाटन किया। सूखा नशा जैसे ब्राउन शुगर, हेरोइन (चिट्टा), गांजा से युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। दुर्ग पुलिस ने एक महीने पहले ही एक युद्ध नशा के विरुद्ध अभियान छेड़ा है। एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने बताया कि दुर्ग जिले की सीमाओं को चारों तरफ से सील किया गया है। अमलेश्वर, कुहारी, अंडा, अंजोरा और धमधा थाना क्षेत्र में चेक प्वाइंट बनाए गए हैं। वहां वाहनों की चेकिंग की जा रही है। नशे की सप्लाई करने वालों पर नजर रखी जा रही है। स्थिति यह हो गई है कि गांजा तस्कर गाड़ी छोड़ कर भाग रहे हैं।

कमीशन पर सप्लाई करते हैं हेरोइन का नशा

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने चिट्टा सप्लाई करना स्वीकार किया। यह भी बताया कि ट्रक पर कोई व्यक्ति उन्हें चिट्टा देकर जाता है। इसके लिए 500 रुपए कमीशन पर एजेंट रखे जाते हैं। इसे छोटे-छोटे हिस्सों में बांटते हैं, जिससे कीमत और भी बढ़ जाती है। ड्रग माफिया इसे बिचौलियों के माध्यम से वितरित करते हैं। इसकी कीमत बढ़ती जाती है।

इन क्षेत्रों को बनाया है सप्लाई का अड्डा

इन्होंने हाउसिंग बोर्ड, बीएम शाह अस्पताल के पास, रामनगर गायंत्री मंदिर के पास, हाउसिंग बोर्ड कालीबाड़ी, भगवा चौक कुरुद, बीएसपी स्कूल कैंप-1, आंटी दुकान के पास जवाहर नगर, खुर्सीपार आईटीआई ग्राउंड, छावनी मंगलबाजार, सेक्टर- महाराणा चौक, सिविक सेंटर, सेक्टर-5 गणेश मंदिर चौक, बीएसएनएल चौक और शंकर नगर क्षेत्र में अड्डा बना रखा है। उन्हीं स्थानों पर एडिक्ट लोगों को सप्लाई करते हैं।

नशा के एडिक्ट की संया बढ़ी

सुपेला नशा मुक्ति केंद्र प्रभारी डॉ. मुनीष भगत ने बताया कि सप्ताह भर के अंदर पेशेंट (चिट्टा से एडिक्ट) की संया बढ़ गई है। रोज 4 से 5 मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं। पुलिस ने अभी एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है। साथ ही सख्ती बरती है। इसके कारण अब खुलकर चिट्टा नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि चिट्टा से घातक कोई नशा नहीं है। यह पूरी तरह से जिंदगी को तबाह कर देता है। लड़की या लड़का जो भी इसका एडिक्ट हुआ, वह किसी लायक नहीं रहता है। इसका एक मात्र उपाय इलाज कराना ही है।