
महिला से दुष्कर्म के मामले में आरोपी युवक गिरफ्तार ( Photo - Patrika )
Crime News: भिलाई पुलिस के पास लिव इन रिलेशन में रहने के दौरान दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने बीएसपी कर्मी को बलात्कार के प्रकरण में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ रखा था और इस दौरान शारीरिक संबंध भी बनाए।
पुलिस के मुताबिक आरोपी बीएसपी कर्मी रुपसेन सांडिल्य ने शादी का झांसा देकर एक महिला को लिव इन रिलेशन में रखा और 6 महीने तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तवर ने बताया कि एक महिला का उसके पति से विवाद चल रहा है। वह पति को छोड़कर 12 साल से अलग रह रही है।
इस बीच महिला की मुलाकात बीएसपी कर्मी रुपसेन से हो गई। रूपसेन के दो बच्चे हैं। उसकी पत्नी नहीं है। दोनों का एक दूसरे से परिचय हुआ। इस बीच रुपसेन ने उसे शादी का झांसा दिया। महिला उसके झांसे में आ गई। रुपसेन उसे लेकर एक अलग मकान में लिव इन रिलेशन में रखा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। यह सिलसिला करीब 6 महीने तक चलता रहा।
इस बीच दोनों में विवाद हो गया। बीएसपी कर्मी ने शादी से इनकार कर उसे भाग गया। शादी नहीं करने पर महिला ने रुपसेन के खिलाफ भिलाई नगर थाना में शिकायत की। भिलाई नगर पुलिस ने मामले की जांच की। आरोपी रुपसेन के खिलाफ धारा 69, 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जेल भेज दिया।
Updated on:
08 Jun 2025 01:00 pm
Published on:
08 Jun 2025 12:59 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
