24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CSVTU:अब मार्कशीट गुम जाने के बाद भी चिंता नहीं, नैड लॉगइन कर पुन: निकाल पाएंगे, रिकार्ड होंगे ऑन लाइन

सीएसवीटीयू के पिछले साल पास आउट हुए बीई और एमटेक छात्रों की मार्कशीट 15 जुलाई तक नैड में अपलोड कर दी जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 19 Jun 2018, 11:51 PM IST

CSVTU

CSVTU:अब मार्कशीट गुम जाने के बाद भी चिंता नहीं, नैड लॉगइन कर पुन: निकाल पाएंगे, रिकार्ड होंगे ऑन लाइन

भिलाई@Patrika. छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भी अब हाइटेक होने जा रहा है। विवि ने सभी एकेडमिक रिकॉर्ड डिजिटल करने की योजना तैयार की है। नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी (नैड) इसमें विवि प्रशासन को मदद करेगा। हाल ही में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की बैठक हुई, जिसमें सीएसवीटीयू के कुलपति डॉ. एमके वर्मा भी शामिल हुए।

बीई और एमटेक छात्रों की मार्कशीट 15 जुलाई तक नैड में अपलोड कर दी जाएगी

उन्होंने बताया कि पिछले साल पास आउट हुए बीई और एमटेक छात्रों की मार्कशीट 15 जुलाई तक नैड में अपलोड कर दी जाएगी। इसके लिए विवि स्तर पर एक विशेष टीम का गठन होगा। इसका सबसे बड़ा फायदा विद्यार्थियों को होगा। वे कहीं से भी अपने दस्तावेज देख सकेंगे। यही नहीं नौकरियों के लिए अभी मैनुअल वेरिफिकेशन का सहारा लिया जाता है, जबकि नैड के दायरे में आने के बाद सरकारी विभाग ऑनलाइन ही वेरिफिकेशन कर पाएंगे। लिहाजा, विद्यार्थियों को भी परेशान नहीं होना पड़ेगा। इस प्रक्रिया में लगने वाला समय बेहद कम हो जाएगा।

जैसे बैंक में पैसे जमा होते हैं उसी तरह राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालयों के एकेडमिक रिकॉर्ड का बैंक
मैनुअल रिकॉर्ड होने के कारण विद्यार्थियों को हो रही परेशानी के मद्देनजर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने नैड शुरू किया। इसे बैंक का स्वरूप दिया गया है। जैसे बैंक में पैसे जमा होते हैं उसी तरह राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालयों के एकेडमिक रिकॉर्ड का बैंक बना है। जल्द ही इसमें सीएसवीटीयू भी शामिल हो जाएगा।

सभी जरूरी कागजात ऑनलाइन उपलब्ध हो जाएंगे
सीएसवीटीयू के नैड से जुडऩे के बाद छात्रों को प्रमाणपत्र, अंकपत्र, रजिस्ट्रेशन नंबर, माइग्रेशन आदि सभी जरूरी कागजात ऑनलाइन उपलब्ध हो जाएंगे। छात्रों को ऑनलाइन डिजिटल रिकॉर्ड प्राप्त करने के लिए पासवर्ड दिया जाएगा। अंकसूची गुम हो जाने या कोई और दिक्कत में भी छात्रों को घबराने की दिक्कत नहीं होगी। वे नैड लॉगइन कर अपने दस्तावेज पुन: निकाल पाएंगे।