भिलाई

शिवनाथ नदी में रस्सी से बंधा मिला युवक का शव, देखकर लोगों में मचा हड़कंप….जांच में जुटी पुलिस

Dead body of youth found in Bhilai river: भटगांव शिवनाथ नदी में एक युवक की डेडबॉडी मिलने से हडकंप मच गया।

less than 1 minute read
Sep 27, 2023
शिवनाथ नदी में मिला युवक का शव,

भिलाई। Dead body of youth found in Bhilai river: भटगांव शिवनाथ नदी में एक युवक की डेडबॉडी मिलने से हडकंप मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। नदी किनारे फंसे शव को पुलिस ने बाहर निकाला। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों ने बताया कि पैर रस्सी से बंधा था। पुलिस का कहना है कि मौत के बाद अकड़कर पैर एक दूसरे पर चढ़ गया है। हांलाकि सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी।

Dead body of youth found in Bhilai Shivnath river: जेवरा चौकी पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह 6.30 बजे ग्रामीणों से सूचना मिली कि भटगांव शिवनाथ नदी किनारे एक युवक की बॉडी पड़ी है। तत्काल गोताखोर को लेकर मौके पर पहुंचे। शव को बाहर निकाला गया। युवक की पहचान नहीं हुई है।

उसके पहचान के लिए आस-पास के थानों में संदेश पहुंचाया गया है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। युवक के पैर में जूते नहीं हैं। बाकि टी-शर्ट, पैंट और मोजा पहना हुआ है। हत्या है या आत्महत्या, स्थिति पुलिस की (Bhilai News) जांच में स्पष्ट होगी।

Published on:
27 Sept 2023 04:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर