28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डेंगू ने मासूम को कर दिया अनाथ, इलाज के दौरान युवक की मौत, भिलाई में 20 दिन में अब-तक 22 मौत

डेंगू ने फिर एक मासूम से पिता का छाया छिन लिया। डेंगू से वार्ड-29 बापू नगर खुर्सीपर निवासी दुष्यंत मारकण्डेय (32) की मौत हो गई।
2 min read
Google source verification
Bhilai patrika

डेंगू ने मासूम को बना दिया अनाथ, इलाज के दौरान युवक की मौत, भिलाई में २० दिन में अब-तक २२ मौत

भिलाई. डेंगू ने फिर एक मासूम से पिता का छाया छिन लिया। डेंगू से वार्ड-२९ बापू नगर खुर्सीपर निवासी दुष्यंत मारकण्डेय (३२) की मौत हो गई। एनएच नारायणा हास्टिपल रायपुर में उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान दोपहर साढ़े तीन बजे उसने दम तोड़ दिया। इस तरह से डेंगू से २० दिनों में २२ लोगों की जानें जा चुकी है। वहीं २६ लोगों की स्थिति गंभीर है जो आईसीयू में है। डेंगू पीडि़त ६१८ लोगों का ३१ शासकीय और निजी चिकित्सालयों में इलाज चल रहा है। डेंगू से भिलाई ३१ जुलाई को पहली मौत हुई थी।

चार दिन पहले किया था रेफर
दुष्यंत गायकवाड़ ने बुखार आने पर ११ अगस्त को रैपिड किट से जांच कराई थी। डेंगू पॉजीटिव रिपोर्ट आने पर अपोलो हास्पिटल में भर्ती हुआ था। स्थिति बिगडऩे पर १५ अगस्त को रायपर के निजी चिकित्सालय में रेफर किया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

रायपुर निगम में था कम्प्यूटर ऑपरेटर
पार्षद मार्तण्ड सिंह मनहर ने बताया कि दुष्यंत मारकण्डेय रायपुर निगम में प्लेटमेंट एजेंसी के अधीन कम्प्यूटर ऑपरेटर था। अपने ससुराल खुर्सीपार भिलाई में रह रहा था। उतई के नजदीक डुमरडीह उनका पैतृक गांव है। वह सास हेमीन गायकवाड़ की देखभाल के लिए अपनी पत्नी लक्ष्मी मारकण्डेय के साथ रहता था। उनका एक बेटी है।

डेंगू नियंत्रण में लापरवाही,निगम के उप अभियंता सहित पांच को नोटिस

दुर्ग. डेंगू नियंत्रण अभियान में ड्यूटी को लेकर लापरवाही बरतने पर निगम आयुक्त ने एक महिला उपअभियंता सहित निगम के 5 कर्मियों को शो-कॉज नोटिस जारी किया है। निगम आयुक्त लोकेश्वर साहू ने पहले ड्यूटी पर लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी थी। चेतावनी के बाद भी लापरवाही की शिकायत मिल रही थी। निगम आयुक्त ने फिर लापरवाही बरते जाने पर निलंबन की चेतावनी दी है। उन्होंने उपअभियंता अर्पणा सेलारे, सहायक राजस्व निरीक्षक सुरेश यादव, पवन श्रीवास्तव, भृत्य कैलाश पटेल व सनीदेव गोईर को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। नगर निगम डेंगू के बचाव के लिए व्यापक अभियान चला रहा है। इसमें सभी अधिकारी व कर्मचारियों की ड्यूटी तय की गई है।कुछ कर्मियों द्वारा इसमें लापरवाही बरती जा रही है।