उन्होंने लोगों से अपील किया है कि मानसून का शुरूआती वक्त है। यह मच्छरों के पनपने का वक्त है। मलेरिया, डेंगू, डायरिया, उल्टी इस सीजन में शुरू होता है। इस वजह से रहन सहन में साफाई, ताजा खानपान और उबला और साफ पानी का उपयोग करना चाहिए। सरपंच तरीघाट चंद्रिका साहू ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में दौरा किए हैं। सफाई का काम पूरा हो चुका है। डायरिया कंट्रोल में है।