
CG News: नगर निगम भिलाई के गौठान में गुरुवार की सुबह नवजात बछड़ों को कुत्तों ने घेरकर नोच-नोच कर अधमरा कर दिया। इसमें से दो बछड़ों की मौत हो गई। गौठान में पूरा काम ठेके पर दिया गया है। इसे मवेशियों की देख-रेख में बड़ी लापरवाही माना जा रहा है। एक माह पहले भी दो नवजात बछड़ों ने दम तोड़ दिया था। तब चिकित्सक आने के बाद भी पोस्ट मार्टम नहीं किया जा सका।
नगर निगम भिलाई गौठान पर हर साल 19 लाख रुपए खर्च कर रहा है। दुधमुहे बछड़ों को सुरक्षित रखने के लिए गौठान में अलग से जगह होना चाहिए, जहां कुत्ते पहुंच न पाएं। नगर निगम ने गौठान में मौजूद मवेशियों के लिए चारा, 5 सफाई कर्मी और 1 सुरक्षा गार्ड 24 घंटे का इंतजाम किया है। इसके लिए सालाना खर्च 19.45 लाख रुपए किया जा रहा है। एजेंसी को यहां 24 घंटे सुरक्षा कर्मी का इंतजाम करना है। जिससे मवेशियों की देखभाल हो सके।
नगर निगम भिलाई के नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा ने निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडेय को पत्र लिखा है, और इस घटना के लिए जिम्मेदार एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
Updated on:
28 Feb 2025 12:43 pm
Published on:
28 Feb 2025 12:39 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
