31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ठगी और नशे का दोहरा खेल! 15 लाख की धोखाधड़ी करने वाली महिला से गांजा भी बरामद…

CG Fraud News: दुर्ग जिले में महिलाओं को बहला-फुसलाकर लोन दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाली महिला आरोपी को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 30 Jul 2025, 10:47 AM IST

ठगी और नशे का दोहरा खेल! 15 लाख की धोखाधड़ी(photo-patrika)

ठगी और नशे का दोहरा खेल! 15 लाख की धोखाधड़ी(photo-patrika)

CG Fraud News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में महिलाओं को बहला-फुसलाकर लोन दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाली महिला आरोपी को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी नेमा गोस्वामी (55 वर्ष) ने विभिन्न फाइनेंस बैंकों से घरेलू जरूरतमंद महिलाओं के नाम पर लोन निकलवाकर करीब 15 लाख रुपए की ठगी की थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच की और आरोपी महिला को गिरफ्तार किया।

CG Fraud News: 2 किलो 300 ग्राम गांजा जब्त

सुपेला टीआई विजय ठाकुर ने बताया कि आरोपी महिला ने कम पढ़ी-लिखी और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को अपना शिकार बनाया। वह खुद को मददगार बताते हुए महिलाओं से बीमारी और पारिवारिक परेशानियों का हवाला देती थी। वह उन्हें भरोसा दिलाती थी कि वह स्वयं लोन की किश्तें चुकाएगी, लेकिन लोन की पूरी राशि अपने पास रखकर फरार हो जाती थी।

मुखबिर से सूचना मिलने पर आरोपी को रायपुर के मंगल बाजार से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह रेशने आवास की महिलाओं को लोन के नाम पर लालच देती थी और फिर रकम हड़प लेती थी।

कई बैंक संस्थानों से निकलवाया लोन

टीआई ने बताया कि इस ठगी का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता पूर्णिमा चौहान ने 25 जुलाई को थाना सुपेला में लिखित शिकायत दर्ज करवाई। उसने बताया कि आरोपी नेमा गोस्वामी ने उनके सहित अन्य महिलाओं से उज्जीवन बैंक ग्रीन चौक दुर्ग, बंधन बैंक नेहरू नगर, बेल स्टार बैंक कोसा नगर, नेबफिन्स लिमिटेड, स्वस्ति बैंक, स्पंदन स्फूर्ती फायनेंशियल लिमिटेड कैलाश नगर, एक्टिटोश बैंक, आईडीएफसी बैंक उतई और मुथूट फाइनेंस कंपनी जैसे कई संस्थानों से लोन निकलवाया और करीब 15 लाख रुपए की ठगी की।